{"_id":"66aec196f5ba8889140060e4","slug":"main-road-and-street-sunken-in-many-places-panipat-news-c-244-1-pnp1001-122178-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मुख्य सड़क और गली कई जगह से धंंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मुख्य सड़क और गली कई जगह से धंंसी
विज्ञापन
मतलौडा। मतलौडा में सीवर और पेयजल पाइप लाइन बिछाने का काम एक साल से कछुआ चाल से चल रहा है। स्थानीय लोगों की परेशानी को कोई समझने या सुनने वाला नहीं था। बारिश होने के बाद सुस्त काम की समस्या एक साथ खरगोश की तरह तेजी के साथ सामने आ गई। यहां करीब आधा किलोमीटर तक मिट्टी व सड़क धंस गई है। कई जगह गाड़ी भी धंस गई है। स्थानीय लोगों ने विभाग और ठेकेदार पर अनदेखी बरतने के आरोप लगाए हैं। अब आलम यह है कि चारों तरफ कीचड़ का आलम है। जिससे लोगों का घरों से निकलना दूभर हो रहा है।
मतलौडा बस अड्डे से कवी, धर्मगढ़ व करनाल जाने वाली बाजार की मुख्य सड़क बारिश के पानी के कारण जगह जगह से धंस चुकी है। जिससे राहगीर परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने गत सप्ताह सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था, लेकिन बारिश के चलते काम अटक गया था।
एक साल से भुगत रहे खामियाजा
स्थानीय निवासी नरेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, पवन शर्मा व नरेंद्र कुमार ने कहा कि ठेकेदार व अधिकारियों की लापरवाही और मनमानी के चलते पिछले एक साल से गलियों व सडकाें से निकल पाना मुश्किल हो गया है। सीवर लाइन दबाने के बाद भाी गलियों को पक्का नहीं किया गया। जिसके चलते गलियां जगह-जगह से धंस गई हैं। बारिश आने के बाद चारों तरफ कीचड़ मचा हुआा है।
विज्ञापन
वर्जन :
जन स्वास्थ्य विभाग के जेई नीतिश कुमार ने बताया सीवर लाइन बिछाने का काम 95 प्रतिशत पूरा कर लिया है। मतलौडा कस्बे के बाजार की मुख्य सड़क को बनाने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की है। विभाग ने उनको 2.84 करोड़ रुपये पीडब्ल्यूडी को ट्रांसफर कर दी है। इसके निर्माण का टेंडर लगा दिया है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
वर्जन :
ठेकेदार राजेश कुमार ने बताया कि मतलौडा में सीवर लाइन बिछाने का काम अंतिम चरण में है। यहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की जगह को ग्राम पंंचायत ने पट्टे पर दे रखी थी। ऐसे में जमीन खाली होने में छह महीने देरी से मिली। जिस कारण सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम पूरा होने में देरी हुई है। अब जल्दी ही इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।