{"_id":"6850566d18f19c84ec0a08cb","slug":"main-accused-arrested-in-devendra-murder-case-in-panipat-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान हत्या मामला: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पांव में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान हत्या मामला: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पांव में लगी गोली
Mon, 16 Jun 2025 11:08 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:08 PM IST
सार
किसान की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी नदीम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। देर शाम को हुई मुठभेड़ में आरोपी के पांव में गोली लगने से घायल हो गया। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ हत्यकांड का आरोपी नदीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मामौर गांव में हुई किसान की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी नदीम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। देर शाम को हुई मुठभेड़ में आरोपी के पांव में गोली लगने से घायल हो गया। उसके एक अन्य साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर कैराना धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी नदीम की तलाश में पुलिस दबिश दे रही थी। रात को करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली की आरोपी पानीपत से अपने गांव की ओर जा रहा है। पुलिस ने तुरंत ही जांच शुरू कर दी। मामौर मार्ग पर एक बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें नदीम पांव में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
ये था मामला
कैराना के गांव मामौर में हरियाणा के जनपद पानीपत के थाना सनौली के गांव कुराड़ के किसान देवेंद्र देशवाल (45) की सोमवार सुबह चाकू व गोली मारकर हत्या की गई। हमले के दौरान बीच बचाव कराने के लिए आया मृतक का साथी इस्लाम व उसका बेटा शहजाद तथा एक आरोपी नदीम भी घायल हो गया। पुलिस ने चार के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों ने एक महिला से अनैतिक संबंधों के शक में किसान की हत्या की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: हरियाणा और यूपी के किसानों में विवाद: चली ताबड़तोड़ गोलियां, पुलिस छावनी बना बॉर्डर एरिया