फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mahesh Dutt Sharma remained dedicated to Khadi and creative works.

Panipat News: खादी एवं रचनात्मक कार्यों के प्रति समर्पित रहे महेश दत्त शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Mahesh Dutt Sharma remained dedicated to Khadi and creative works.
पानीपत। खादी आश्रम में स्व. महेश दत्त शर्मा की सातवीं पुण्य तिथि पर हवन कर पुष्पांजलि दी। जिसमें खादी आश्रम, भारतीय खादी ग्रामोद्योग संघ उत्तरी क्षेत्र, चेतना परिवार ट्रस्ट के पदाधिकारियों और विद्या भारती माडर्न स्कूल के स्टाफ व विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन



खादी आश्रम सचिव मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि महेश दत्त का जन्म प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं खादी जगत की महान विभूति स्व. सोमभाई के परिवार में हुआ था। वे सोमभाई के सबसे बड़े पुत्र थे। वर्ष 1942 में मात्र चार वर्ष की आयु में भारत छोड़ो आंदोलन के समय अपने माता-पिता के साथ मेरठ जेल में रहे। वे अपने जीवन काल में खादी एवं रचनात्मक कार्यों के प्रति समर्पित रहे ।
विज्ञापन



खादी आश्रम के न्यासी सदस्य शैलेश दत्त ने बताया कि महेश दत्त ने खादी संस्थाओं के निराकरण के लिए हमेशा संघर्ष किया। खादी, रचनात्मक एवं सामाजिक क्षेत्र के योगदान के लिए इन्हें हमेशा के लिए याद किया जाएगा।पानीपत नागरिक मंच की अध्यक्षा निर्मल दत्त ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डाॅ. अपर्णा दत्त, प्रमोद शर्मा, गायत्री, अजीत पाल, जगदीप चंद, बिशंबर दास, मीनाक्षी, जसनीत कौर, अनिता व शालिनी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed