फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Made warehouse by stealing goods from factory, sold online

Panipat News: फैक्ट्री से माल चोरी कर बनाया गोदाम, ऑनलाइन बेचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
Made warehouse by stealing goods from factory, sold online
पानीपत। जाटल रोड पर नहर पुल के पास स्थित एक बाथमेट व तौलिया फैक्ट्री मालिक को उसके मैनेजर, चालक व एक कर्मचारी ने लगभग 60 लाख का चूना लगा दिया। मैनेजर यहां से माल दूसरी कंपनी में ले जाने की बजाय रास्ते में चोरी कर ले लेता था। यहां एक गोदाम बनाकर वह ऑनलाइन माल को बेचता था। फैक्ट्री मालिक ने ऑनलाइन अपने माल का ऑर्डर देकर इस घपले को पकड़ा। उसने आरोपियों के खिलाफ मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन




फ्रैंड्स कॉलोनी निवासी गौतम विज ने बताया कि उसकी जाटल रोड पर नहरों के पास रोजेट के नाम से बाथमेट व तौलिये की फैक्ट्री है। वह यहां माल तैयार कर गुरुग्राम की कंपनी इट्रेड मार्केटिंग प्रा.लि. को भेजता है। उसकी फैक्ट्री का प्रबंधक गांव मनाना निवासी राकेश राठी, फैक्ट्री कर्मचारी अंकित व चालक अंकित राठी इस काम को संभालते थे। उसने कछ दिन पहले मिशो वेबसाइट पर अपने उत्पाद की फोटो देखी। जबकि उसने पानीपत में अपना माल किसी को बेचा ही नहीं था। उसने ऑनलाइन ऑर्डर किया तो उसके पास बाथमेट व तौलिया भेजा गया। इस पर सेलर का नाम एमवाई9के लिखा था और पता गेरा धर्मकांटा, समालखा था। वह अपने स्तर पर इस मामले की जांच करने लगा तो पता चला कि यह गोदाम उनके मैनेजर राकेश राठी ने बना रखा है। वह हमारे माल को चोरी कर यहां स्टॉक कर ऑनलाइन व ऑफलाइन बेचता है। उसने इनको रंगे हाथ भी पकड़ लिया। इन्होंने उसका लगभग 60 लाख रुपये का माल चोरी किया है। तीनों उसके पास लगभग एक साल से काम कर रहे थे और लगभग 10 माह से यह धोखाधड़ी कर रहे थे।
विज्ञापन




वर्जन-



मॉडल टाउन पुलिस थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि उद्यमी की शिकायत पर मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। इनकी धरपकड़ की जा रही है। जल्द इनको पकड़ लिया जाएगा। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed