फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Made vows in Jai Baba Samer Das temple

जय बाबा समेर दास मंदिर में मांगी मन्नतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Made vows in Jai Baba Samer Das temple
इसराना। इसराना में जय बाबा समेर दास मंदिर में शुक्रवार सुबह से ही पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। शनिवार को आयोजित सामूहिक हवन यज्ञ में इसराना व आसपास के हजारों श्रद्वालुओं ने आहुति डाली। श्रद्धालुओं ने देश में शांति अमन व आपसी भाईचारे के साथ प्रेम पूर्वक रहने की मन्नत मांगी। दिन भर जय बाबा समेर दास मंदिर में पूजा-अर्चना करने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

जय बाबा समेर दास महोत्सव में शामिल होकर ग्रामीणों ने वर्षों से चली आ रही आपसी सद्भाव व भाईचारे की मिसाल को कायम रखा। कार्यक्रम में सांसद संजय भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। हवन-यज्ञ के उपरांत साधुओं को जय बाबा समेर दास सेवा समिति के सदस्यों ने कमेटी की तरफ से दान-दक्षिणा देने के साथ भोजन कराया गया। इसके बाद साधुओं व कन्याओं को भोजन कराकर भंडारे का शुभारंभ किया गया। इसमें हजारों श्रद्वालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गांव जौंधन कलां में भी आयोजित हवन यज्ञ में ग्रामीणों ने आहुति डालकर गांव में आपसी सद्भाव की कामना की। इसके उपरांत आयोजित भंड़ारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed