{"_id":"fe44e081adfdd77f02a36335a6177673","slug":"made-black-diwali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारे में मनाई गई काली दिवाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारे में मनाई गई काली दिवाली
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Fri, 13 Nov 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इसराना। गुरुद्वारा इसराना साहिब में पिछले दिनों पंजाब में हुई गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी के विरोध में काली दिवाली मनाई गई। खालसा प्रचार गुरुद्वारा संत भवन इसराना साहिब में दिवाली की रात अंधेरा छाया रहा। सिख समुदाय के लोगों ने काली दिवाली मना रोष प्रकट किया गया। इसके साथ ही कस्बे में दिवाली की रात लाखों रुपये की लागत की आतिशबाजी को धुएं में उड़ाया गया। पटाखे चलाते हुए स्कूली बच्चे सादगी से दिवाली मनाने के लिए ली गई शपथ को भूल गए। क्षेत्र में आधी रात के बाद तक पटाखों व आतिशबाजी के शोर से वातावरण में जहरीला धुंआ फैला रहा। आसपास व क्षेत्र के लोगों ने इसराना में जय बाबा समेरदास मंदिर व समाध पर पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ा सुख शांति की मन्नत मांगी।