{"_id":"6a91e950af29f574b703a819","slug":"madad-seva-society-gifts-a-sewing-machine-to-a-needy-woman-panipat-news-c-244-1-pnp1007-163171-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मदद सेवा सोसायटी ने जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन की भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मदद सेवा सोसायटी ने जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन की भेंट
विज्ञापन
महिला को सिलाई मशीन भेंट करते संस्था के प्रधान वैभव बतरा व अन्य। स्रोत : संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। मदद सेवा सोसायटी ने रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को एक जरूरतमंद विधवा महिला को सिलाई मशीन भेंट की। यह सिलाई मशीन संस्था के सदस्य समाजसेवी कपिल अनेजा द्वारा संस्था को विधवा महिला के लिए दी गई।
संस्था के प्रधान वैभव बतरा ने बताया कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का त्योहार नहीं, बल्कि हर जरूरतमंद की रक्षा और सहयोग करने का भी संकल्प है। सिलाई मशीन मिलने से महिला अब घर बैठे ही सिलाई का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण सम्मानजनक तरीके से कर सकेंगी। विक्की बत्रा ने कहा कपिल अनेजा हमेशा से संस्था का सहयोग करते है जब भी जरूरत होती है वह हमेशा संस्था के साथ खड़े होते हैं। इस अवसर पर अमित आहूजा, कपिल मल्होत्रा उपस्थित रहे।