फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Machine operator hit by car, dies

Panipat News: मशीन ऑपरेटर को कार ने मारी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Machine operator hit by car, dies
समालखा। करहंस जौरासी गांव रोड पर एक कार चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार मशीन ऑपरेटर की मौत हो गई। ऑपरेटर सिवाह गांव के पास स्थित कंबल फैक्ट्री से काम कर घर लौट रहा था।
विज्ञापन

समालखा थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुटी है। जौरासी खास गांव निवासी अमित (32) की दो साल पहले शादी हुई थी। वह सिवाह गांव के पास स्थित कंबल की कंपनी में बतौर मशीन ऑपरेटर कार्यरत था।
विज्ञापन

अमित वीरवार रात को नाइट ड्यूटी पर आया था। वह सुबह नौ बजे ड्यूटी खत्म कर अपने घर जा रहा था। सुबह लगभग 10 बजे करहंस जौरासी रोड पर सामने से आ रही कार ने अमित की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में अमित की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed