{"_id":"628fe8ebb56c0e48b4662252","slug":"love-marriage-was-heavy-the-young-man-who-reached-in-laws-house-was-tied-to-poles-and-beaten-with-sticks-panipat-news-knl1095144160","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव मैरिज पड़ी भारी, ससुराल पहुंचे युवक को सालों ने खंभें से बांधकर डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव मैरिज पड़ी भारी, ससुराल पहुंचे युवक को सालों ने खंभें से बांधकर डंडों से पीटा
विज्ञापन
पानीपत। लव मैरिज के बाद ससुराल जाना युवक को महंगा पड़ गया। ससुराल जाने पर उसके सालों ने उसे खंभे से बांध दिया और जमकर डंडों से पीटा। शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोगों ने मिलकर किसी तरह उसे छुड़वाया और पत्नी ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने उपरोक्त मामले की शिकायत पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को दी है। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में शामली के गोगवान निवासी युवक ने बताया कि उसने तीन माह पहले गांव जाटल की पीपीएल कॉलोनी निवासी युवती के साथ लव मैरिज की थी। पत्नी ने मायके जाने की जिद की। पत्नी उसे अपने परिवार से मिलवाना चाहती थी। पत्नी की जिद पर वह जाटल स्थित ससुराल आने को राजी हो गया। बुधवार को शाम करीब साढ़े छह बजे वे दोनों गांव जाटल पहुंचे। उसे देखते ही पत्नी के परिवार के लोगों का पारा चढ़ गया। मारपीट और गालीगलौज तक नौबत आ पहुंची। इतने में साले ने उसे धरदबोचा। उसे घसीटते हुए घर से बाहर लेकर आए और गली में एक खंभे से बांध दिया। घर के अंदर से डंडे लेकर आए और उसे बुरी तरह पीटा।
युवक ने बताया कि सालों ने उसे बुरी तरह पीटा। सरेआम पिटाई होते तक आसपड़ोस के लोग भी आ गए। कुछ लोगों ने उसे किसी तरह सालों के चंगुल से छुड़वाया। पत्नी उसे अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उसका उपचार कराया गया। इसके बाद दोनों पुलिस थाने पहुंचे और मामले में शिकायत दी।
विज्ञापन
वर्जन
युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच शुरू कर दी है, जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
- इंस्पेक्टर बलराज सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी