फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Loss of Rs 60 lakh due to fire in godown

गोदाम में आग से 60 लाख रुपये का नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Loss of Rs 60 lakh due to fire in godown
पानीपत। फैक्टरी में लगी आग को बुझाते हुए कर्मी। - फोटो : Panipat
पानीपत काबड़ी रोड स्थित अर्जुन नगर में एक रुई और वेस्ट गोदाम में वीरवार सुबह करीब छह बजकर 40 मिनट पर आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की नौ गाड़िया मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दोपहर तक आग पर काबू पाया जा सका है। आग लगने से मालिक का करीब 60 लाख रुपये का नुकसान होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

सुबह करीब 7 बजे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने धुआं उठता देखा और वेस्ट गोदाम मालिक सूचना दी। इसके साथ ही सूचना दमकल केंद्र के कंट्रोल रूम नंबर पर दी। सूचना मिलने के 10 मिनट के अंदर ही एक के बाद एक दमकल की करीब नौ गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। दोपहर तक आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने का कोई कारण सामने नहीं आया है, प्रथम दृष्टि से आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मालिक के अनुसार आगजनी से 60 लाख से अधिक के नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन

टैक्टर-ट्रॉलियों में लदा हुआ था माल
मालिक ने बताया कि सुबह एक पार्टी को माल भेजना था, इसलिए उन्होंने रात को ही ट्रैक्टर ट्रॉली में माल लोड करा दिया था, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि गोदाम की पूरी बिल्डिंग धवस्त हो गई है। गोदाम के अंदर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में लदा माल भी जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed