फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lord Vishwakarma Puja Day celebrated with reverence

श्रद्धापूर्वक मनाया गया भगवान विश्वकर्मा पूजा दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Lord Vishwakarma Puja Day celebrated with reverence
पानीपत। जिला भर में शुक्रवार को भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। जगह-जगह भगवान श्री विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना कर भंडारे लगाए गए। सुबह हवन यज्ञ के बाद भगवान श्री विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी गई। तत्पश्चात लंगर का आयोजन किया।
विज्ञापन

नूरवाला की हरि सिंह कॉलोनी स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस महोत्सव का आयोजन श्री विश्वकर्मा पांचाल महासभा ने किया। सुबह हवन यज्ञ पंडित भैया राम ने कराया। मुख्य यजमान युवा भाजपा नेता बिजेंद्र पांचाल, अनिल कुमार पांचाल देदपुरा सत्नीक रहे। इस अवसर पर सभा के प्रधान ईश्म पांचाल, तेलूराम पांचाल, चेयरमैन विनोद पांचाल, वाइस चेयरमैन सोमपाल फोरमैन, धर्मवीर पांचाल, राजकुमार माजरी, बबलू, इंद्रपाल, रतन लाल, जितेंद्र पटवा, सुभाष बिराल, भूपेंद्र पांचाल, रविंद्र मंडावर, प्रवीण, वेदपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, गोहाना रोड स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में पंडित नेतराम कौशिक ने हवन यज्ञ कराकर भंडारे का आयोजन किया। मुख्य अतिथि सभा के उपप्रधान सतबीर जांगड़ा का सदस्यों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि तरक्की उन्नति के दाता भगवान श्री विश्वकर्मा जी हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी समाज शिक्षा की सीढ़ी पर चढ़कर ही आगे बढ़ सकता है। इसलिए अपने बच्चों को बेटा-बेटी एक समान समझते हुए आधुनिक शिक्षा दिलवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर संरक्षक विनोद पांचाल, रोशन लाल धीमान, डा. राजकुमार जांगड़ा, प्रधान रघुबीर धीमान, रमेश धीमान, रामकुमार बापौली, राजकुमार पांचाल माजरी, गुलाब पांचाल, जिले सिंह धीमान, जगदीश जांगड़ा, सुरेंद्र धीमान, अनिल धीमान, रामकरण जांगड़ा, अंतू राम धीमान, परमानंद धीमान, दिनेश धीमान, अजय जांगड़ा, महिला प्रधान सरोज जांगड़ा, राजेंद्र भंडारी, सतपाल जांगड़ा, मा. ओमप्रकाश धीमान, भीम सिंह धीमान, धर्मसिंह धीमान, अमित धीमान व हरेंद्र धीमान आदि मौजूद रहे।

सभा के प्रधान रघुबीर धीमान ने लंगर व्यवस्था करने पर सतबीर जांगड़ा का विशेष रूप से सम्मान किया। साथ ही समाज के कार्यो को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने पर जिले सिंह धीमान, डॉ. राजकुमार जांगड़ा, सब इंस्पेक्टर राजेश धीमान, रामपाल जांगड़ा, पालेराम धीमान, अजय सिंह जांगड़ा, कृष्ण बबैल, राजकुमार पांचाल, सतपाल जांगड़ा, रामेश धीमान, गुलाब पांचाल व सरोज जांगड़ा को सम्मानित किया।

पानीपत। गोहाना रोड स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में मुख्यातिथि सतबीर जांगड़ा व अन्य मंदिर में पू

पानीपत। गोहाना रोड स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में मुख्यातिथि सतबीर जांगड़ा व अन्य मंदिर में पू- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed