फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lord Rama still resides in Chitrakoot: Lalmani

चित्रकूट में भगवान राम आज भी करते हैं निवास : लालमणि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Lord Rama still resides in Chitrakoot: Lalmani
पानीपत। सेक्टर-17 में श्रीराम कथा के छठे दिन सोमवार को भगवान श्रीराम के वनवास काल का वर्णन किया गया। आचार्य लालमणि पांडेय ने बताया कि भगवान राम ने अपने वनवास के साढ़े 11 साल चित्रकूट में निवास किया था।
विज्ञापन

माना जाता है कि आज भी भगवान राम चित्रकूट में निवास करते हैं। लाखों की संख्या में आज भी ऋषि संत महात्मा वहां पर भक्ति व पूजा करते हैं। जीवन में एक बार चित्रकूट का भ्रमण अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन

आचार्य लालमणि पांडेय ने भगवान राम के वनवास काल में साढ़े 11 वर्ष तक रहे निवास स्थान चित्रकूट की विशेषता बताई है। आचार्य ने बताया कि रामकथा में भगवान राम वनवास काल में तीन ऋषियों से बात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ऋषि भरतद्वाज से पूछते है कि आगे किस रास्ते से जाना है। दूसरे ऋषि वाल्मीकि से पूछते है कि वे कहां पर रहें। तीसरे ऋषि अगस्तय से पूछते है कि वे उन्हें राक्षसों के मारने का मंत्र बताए। ऋषि अगस्तय के कहने पर भगवान राम साढ़े ग्यारह वर्ष तक चित्रकूट में निवास करते हैं।

आचार्य लालमणि पांडेय ने कहा कि चित्रकूट में मंदाकिनी मैया में स्नान एवं कामतानाथ की परिक्रमा अवश्य करनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से मनोकामना अवश्य पूरी होती है। चित्रकूट में आज भी भगवान राम निवास करते हैं और लाखों की संख्या में आज भी संत महात्मा वहां पर पूजा करते हैं। जीवन में एक बार चित्रकूट अवश्य जाना चाहिए और भगवान राम की उपस्थिति का स्वयं अनुभव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed