फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lord Parshuram's birth anniversary will be celebrated at the state level: Dr. Arvind Sharma

राज्य स्तर पर मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव : डॉ. अरविंद शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram's birth anniversary will be celebrated at the state level: Dr. Arvind Sharma
पानीपत। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा प्रदेश स्तर पर आयोजित भगवान परशुराम की जयंती के लिए न्योता देने रविवार को पानीपत पहुंचे। उन्होंने एनएफएल के साथ संजय काॅलोनी स्थित भगवान परशुराम धर्मशाला में समाज के लोगों को संबोधित किया और उनको प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में पहुंचने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में मुख्यातिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली करेंगे।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि पहरावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सैनिकों और शहीदों के सम्मान में, 36 बिरादरी के कल्याण में होगा। गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी संस्था पुरानी संस्था है। 1904 में इस संस्था की स्थापना की गई थी और यह संस्था निरंतर ब्राह्मण समाज के हितों के साथ सर्व समाज के लिए कार्य कर रही है। 30 मई को भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 15 एकड़ में कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम में हरियाणा के मंत्री, विधायकों के साथ राज्यों के मंत्री भी वशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी संस्था के तीसरे कैंपस पहरावर (रोहतक) में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर राज्य स्तरीय समारोह देश के वीर सैनिकों एवं शहीदों को समर्पित होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के कोने-कोने से लोग जोश, उत्साह से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर भगवान परशुराम धर्मशाला प्रधान रामफल शर्मा, सतीश गौतम, रघुबीर सरपंच मांडी, राजू डिडवाड़ी, सुरेंद्र शर्मा सनौली, हवा सिंह, बलवान शर्मा, रामफल शर्मा, सतीश गौतम, रघुबीर सरपंच मांडी, राजू डिडवाड़ी, सतीश शर्मा व कृष्ण अत्री उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed