फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lord Parshuram made everyone understand the scriptures: Swami Dayanand

भगवान परशुराम ने सबको शास्त्र का बोध कराया : स्वामी दयानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram made everyone understand the scriptures: Swami Dayanand
पानीपत। सनौली रोड आदर्श कालोनी स्थित भगवान परशुराम मंदिर में श्री भगवान परशुराम सेवा दल के तत्वावधान में शनिवार को परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। मुख्यातिथि वरिष्ठ समाजसेवी सुरेंद्र रेवड़ी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभा ने उनका स्मृति चिह्न व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। भजन गायक नरेश सहगल ने अपने भजनों से संकीर्तन से उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज (मुरथल वाले) ने कहा भगवान परशुराम के कार्यों का महत्व यह है कि उस समय समाज में शस्त्र भी थे और शास्त्र भी थे, लेकिन अंतर इतना था कि लोगों को इसका बोध नहीं था। भगवान परशुराम ने समाज को शस्त्र का बोध करवाया और आतातायी राजाओं से धरती को विहीन किया। उन्होंने धरती को अपने पास नहीं रखा बल्कि उसे वापस दान कर दिया। जगन्नाथ धाम हरिद्वार से पहुंचे स्वामी अरुणदास महाराज ने भी परशुराम जन्मोत्सव की उपस्थित भक्तजनों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर ईश्वर शर्मा, डॉ. महेंद्र शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, कृष्ण अग्निहोत्री, किशन शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, युधिष्ठिर शर्मा, पिंकल शर्मा, गौरव शर्मा, जोगिंद्र शर्मा, रमेश चुघ, जेपी शर्मा, स्वदेश शर्मा, यशपाल शर्मा, हरीश खुराना, सुभाष शर्मा, पवन शर्मा, रविंद्र शर्मा, डॉ. देवांशु शर्मा, जवाहर जुनेजा, दिनेश खुराना, पंकज आहुजा, हिमांशु शर्मा, जोनी शर्मा, रिक्की शर्मा, दयानंद शर्मा, धनेश शर्मा व हरीश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed