फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Looted Rs 5,000 and mobile by putting chilli powder in salesman's eyes

Panipat News: सेल्समैन की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल लूटे पांच हजार व मोबाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Looted Rs 5,000 and mobile by putting chilli powder in salesman's eyes
पानीपत। रोहतक बाइपास पर बुड़शाम गांव के मोड़ पर तीन बदमाशों ने शराब ठेके के सेल्समैन की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर पांच हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने सेल्समैन की पिटाई भी की। सेल्समैन ने पड़ोसी दुकानदारों से मोबाइल लेकर डायल 112 पर कॉल कर वारदात की सूचना पुलिस को दी। शराब ठेकेदार को मौके पर बुलाया गया। इसराना थाना पुलिस ने सेल्समैन के बयानों पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सेल्समैन बंसीलाल निवासी बुड़शाम गांव ने बताया कि वह गांव के मोड़ पर स्थित शराब ठेके पर बतौर सेल्समैन कार्यरत है। शनिवार रात 10 बजे वो शराब ठेके पर बैठा था। वो लघुशंका के लिए ठेके के पीछे गया था। इसी वक्त एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए। उन्होंने उसके ऊपर चादर डाल दी और पिटाई करने लगे। उसने चादर उतारी तो उन्होंने उसकी आंखों में मिर्ची का पाउडर डाल दिया। वो कुछ देख नहीं पा रहा था। दो बदमाश उससे पीटते रहे। एक ने शराब ठेके के अंदर जाकर पांच हजार रुपये व उसका मोबाइल चोरी कर लिया। उसने पड़ोसियों को इस बारे में बताया। फिर पुलिस बुलाई गई। उसकी पुलिस से मांग है कि बदमाशों का पता लगाकर पांच हजार रुपये व मोबाइल बरामद कराया जाए। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed