फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   looted money by beating, snatched phone

पत्नी को यूपी लेने जा रहे पति के साथ रास्ते में मारपीट, लूटपाट के बाइ अधमरी हालत में छोड़कर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
looted money by beating, snatched phone
सेक्टर 25 में एक युवक पर वीरवार रात करीब 11 बजे दो बदमाशों ने डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि वह अपनी पत्नी को लेने के लिए यूपी जा रहा था, रास्ते में ही बदमाशों ने हमला कर दिया और जेब से एक हजार रुपये व फोन लूट लिया। वह घायल अवस्था में एक ढाबे पर पहुंचा। सुबह होने पर परिजनों को कॉल कर सूचना दी। परिजनों ने उसका सामान्य अस्पताल में इलाज कराया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

यूपी के मेनपुरी निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि वह पिछले एक साल से पानीपत सेक्टर 25 पार्ट-2 में नौकरी करता है। वह बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे पानीपत से यूपी जाने के लिए बस स्टैंड की तरफ पैदल जा रहा था। जब वह सेक्टर 25 में गंदे नाले के पास पहुंचा तो बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और उससे फोन मांगने लगे। उसने देने से इंकार किया तो जबरदस्ती फोन छीन लिया। पासवर्ड पूछा, लेकिन उसने बताने से इंकार कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया और पर्स से एक हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए। वह वेष्णो ढाबा पर पहुंचा, जहां पर संचालक के फोन से कॉल कर उसने परिजनों को वारदात की सूचना दी। शुक्रवार को चचेरा भाई आशीष मौके पर पहुंचा और उसे अस्पताल लेकर गया। जहां पर प्राथमिक इलाज कराया और पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed