फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   loot

महिला से झपटमारी व सैनिक को जहरखुरानी गिरोह ने लूटा

Thu, 03 Dec 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Thu, 03 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
loot
बस स्टैंड पर बल्ला करनाल निवासी महिला गीता की ढाई तोले सोने की चेन झपट ली। गीता ने बताया कि वह अपने गांव जाने के लिए बस स्टैंड पर खड़ी थी। इसी समय किसी ने उसकी ढाई तोले सोने की चेन तोड़ ली। उसने चेन की कीमत करीब 55 हजार रुपये बताई है। थाना शहर पुलिस ने उसकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


एनआरआई को फ्रूटी में नशीला पदार्थ पिलाकर लूटा
बस स्टेंड पर पिहोवा कुरुक्षेत्र के एक एनआरआई को फ्रूटी में नशीला पदार्थ पिलाकर लूट लिया। अमरजीत ने बस अड्डा चौकी पुलिस को शिकायत दी है।

उसने बताया कि इटली से आया था और कुरुक्षेत्र में पिहुआ अपने घर जा रहा था और पानीपत बस स्टैंड पर किसी व्यक्ति ने उसको फ्रूटी पीने की पेशकश की।

वह उसकी बातों में आ गया और उसके हाथ की फ्रूटी पी ली। उसको होश आया तो उसका सामान गायब था। उसने बताया कि उक्त व्यक्ति उसका बैग, मोबाइल, एटीएम कार्ड, इंडियन आर्मी का आईडी कार्ड समेत अन्य सामान ले उड़ा। थाना शहर पुलिस ने उसकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed