{"_id":"f186df3c85033caca589e9baca010678","slug":"loot-hindi-news-138","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से झपटमारी व सैनिक को जहरखुरानी गिरोह ने लूटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से झपटमारी व सैनिक को जहरखुरानी गिरोह ने लूटा
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Thu, 03 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड पर बल्ला करनाल निवासी महिला गीता की ढाई तोले सोने की चेन झपट ली। गीता ने बताया कि वह अपने गांव जाने के लिए बस स्टैंड पर खड़ी थी। इसी समय किसी ने उसकी ढाई तोले सोने की चेन तोड़ ली। उसने चेन की कीमत करीब 55 हजार रुपये बताई है। थाना शहर पुलिस ने उसकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
एनआरआई को फ्रूटी में नशीला पदार्थ पिलाकर लूटा
बस स्टेंड पर पिहोवा कुरुक्षेत्र के एक एनआरआई को फ्रूटी में नशीला पदार्थ पिलाकर लूट लिया। अमरजीत ने बस अड्डा चौकी पुलिस को शिकायत दी है।
उसने बताया कि इटली से आया था और कुरुक्षेत्र में पिहुआ अपने घर जा रहा था और पानीपत बस स्टैंड पर किसी व्यक्ति ने उसको फ्रूटी पीने की पेशकश की।
वह उसकी बातों में आ गया और उसके हाथ की फ्रूटी पी ली। उसको होश आया तो उसका सामान गायब था। उसने बताया कि उक्त व्यक्ति उसका बैग, मोबाइल, एटीएम कार्ड, इंडियन आर्मी का आईडी कार्ड समेत अन्य सामान ले उड़ा। थाना शहर पुलिस ने उसकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।