{"_id":"65c6abeebe55d6344f074818","slug":"long-distance-trains-running-late-passengers-worried-panipat-news-c-244-1-sknl1009-113425-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: देरी से चल रही लंबी दूरी की ट्रेनें, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: देरी से चल रही लंबी दूरी की ट्रेनें, यात्री परेशान
विज्ञापन
पानीपत। लंबी दूरी की ट्रेन सात से आठ घंटे तक लेट हाे रही हैं। ये गाड़ियां अपने शुरुआती स्टेशन पर समय पर चलने के बाद भी समय पर नहीं पहुंच पाती। ऐसे में यात्रियों खासकर दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
यात्रियों के मुताबिक सर्दी शुरू होते ही ऊंचाहार एक्सप्रेस को एक दिसंबर तीन महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसके अलावा लंबी दूरी की दूसरी गाड़ियां धुंध पड़ने के चलते कई-कई घंटे देरी से पहुंच पाती हैं यहां तक पैसेंजर ट्रेनें भी लेटलतीफी से चल रही हैं। मथुरा जंक्शन पर कार्य के चलते पिछले कई दिनों से संचखड़ एक्सप्रेस भी मंगलवार से चालू हो पाई है। बिहार जाने के लिए एक ट्रेन आम्रपाली पानीपत स्टेशन से सवा दो बजे निकलती है। उसके बाद इस रूट पर कोई ट्रेन नहीं हैं। जिससे यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाती। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि धुंध के कारण सुबह के समय ट्रेनों लेट हो जाती हैं।
ये ट्रेन इतनी देरी से पहुंची
शुक्रवार को 12057 दौलतपुर एक्सप्रेस 15 मिनट देरी से पहुंची। 12715 सचखंड एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2.06 घंटे की देरी से पंहुची। 12920 मालवा स्पेशल एक्सप्रेस 38 मिनट, 12472 स्वराज एक्सप्रेस 22 मिनट, 11077 झेलम एक्सप्रेस 37 मिनट, 12311 नेताजी एक्सप्रेस 3.02 घंटे की देरी से पहुंची। दिल्ली से कुरुक्षेत्र के बीच चलने वाली यात्री गाड़ी वीरवार को डेढ़ घंटे देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची। यह ट्रेन वापसी में भी देरी से पहुंची। पानीपत रेलवे स्टेशन अधीक्षक इंद्रपाल खोसला ने बताया कि धुंध की वजह से ट्रेनों की लेट हो रही हैं। अब मौसम खुलने से ट्रेन अपने समय पर चलने लगेंगी।