फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Locks will be installed on polluting industrial units

Panipat News: प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों पर लगेंगे ताले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Locks will be installed on polluting industrial units
पानीपत। प्रशासन प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों पर कार्रवाई के लिए सख्त हो गया है। प्रदूषण नियंत्रण ऐसी इकाइयों को पहले बाकायदा नोटिस भेजकर नार्म्स बताएगा। इसके बाद इन पर कार्रवाई करेगा। प्रशासन ने साफ किया है कि इसमें किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर ताले भी लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने इसे लेकर सोमवार को जिला सचिवालय स्थित काॅन्फ्रेंस हाॅल में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पर्यावरण व जल संरक्षण को लेकर अधिकारियों के साथ खुलकर बात की और कहा कि शहर को साफ, सुंदर व प्रदूषणमुक्त करना है। अधिकारी इस पर किसी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि कुछ औद्योगिक इकाइयां पानी से प्रदूषण फैला रही हैं। ऐसी औद्योगिक इकाइयों की पड़ताल कर नोटिस दिया जाएं। उद्यमी नोटिस देने के बाद भी अपनी कमियों को दूर नहीं करते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। एक महीने के समय के बाद ताला लगाया जा सकता है। अधिकारियों से पानी व वायु प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के सुझाव भी मांगे। इस मौके पर जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी विवेक चौधरी, जिला चिकित्सा अधिकारी जयंत आहूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed