फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lock hung on Saral Center due to computer operator's strike

Panipat News: कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल से सरल केंद्र पर लटका ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
Lock hung on Saral Center due to computer operator's strike
पानीपत। कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। जिसके चलते सरल केंद्र पर ताला लटका रहा। वहीं तहसील में रजिस्ट्रियां नहीं हो पाई। इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों के रजिस्ट्रेशन के काम भी अटके हुए हैं। रजिस्ट्री न होने से पानीपत तहसील में हर रोज करीब ढाई करोड़ के राजस्व को चपत लग रही है। वहीं जिले की बाकी चार तहसीलों में भी हर रोज इतनी की राशि की चपत लग रही है।
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटर अपनी समान काम समान वेतन की मांग को लेकर लगातार हड़ताल पर हैं। जिला प्रधान नेहा ने बताया कि सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। जिसके चलते उनमें रोष व्याप्त है। लोगों की परेशानी की जिम्मेदार सरकार है। सरकार को उनकी मांगों को मानना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों चंडीगढ़ में अधिकारियों ने बातचीत के लिए बैठक बुला ली, लेकिन बाद में बैठक से मना कर दिया। इससे कंप्यूटर ऑपरेटरों में रोष व्याप्त है। अब मांगों को लागू होने के बाद ही काम पर लौटेंगे।
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते प्रमाण पत्र के अलावा जमीन की नकल, जमाबंदी समेत अन्य काम भी अटके हुए हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर न होने पर दूसरे कर्मचारी भी काम नहीं कर पाते। उनका कहना है कि आज हर काम ऑनलाइन है। ऑपरेटर उस काम को बेहतर तरीके से कर सकते हैं। इन सबके चलते लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योति नगर निवासी दीपक और रमेश ने बताया कि वे कई दिन से अपने प्लॉट की रजिस्ट्री कराने की सोच रहे हैं, लेकिन तहसील काम बंद है। ऐसे में उनके प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। उग्रा खेड़ी निवासी वीरेंद्र मलिक ने बताया कि उसको अपनी जमीन की जमाबंदी की रिपोर्ट लेनी है। वह इसको लेकर कई बार तहसील में आ चुका है, लेकिन हड़ताल के चलते जमाबंदी नहीं मिल पाई है।

वर्जन :
कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते रजिस्ट्री व तहसील में अन्य काम नहीं हो पाए हैं। दूसरे कर्मचारियों को काम बताया जा रहा है। एक दो दिन में समाधान होने की उम्मीद है।
वीरेंद्र कुमार गिल, तहसीलदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed