फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lives are getting lost in the pool of Yamuna, accidents are happening

Panipat News: यमुना के कुंड में समा रही जिंदगियां, हो रहे हादसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Lives are getting lost in the pool of Yamuna, accidents are happening
पानीपत। यमुना नदी में जगह-जगह बने गहरे कुंड हादसों का कारण बन रहे है। कई जिंदगियों इन गहरे कुंड में शमा चुकी हैं। लगातार हादसे होने के बावजूद भी न तो प्रशासन पर ध्यान है और न ही कुंड के आस-पास चेतावनी बोर्ड ही लगाए गए हैं। जिससे आए दिन लोग नहाते समय कुंड में जिंदगियां समा रही हैं।
विज्ञापन

यमुना नदी हरियाणा और यूपी के बीच से होकर बहती है। पानीपत जिले में यमुना तटबंध की लंबाई करीब 40 किमी हैं। यमुना नदी पर सनौली, संजौली समेत कई स्थानों पर घाट बने हैं। जहां पर लोग गर्मी में अक्सर नहाने के लिए जाते हैं। लेकिन, कोई उचित प्रबंध न होने के कारण हादसों का शिकार होते हैं। हादसों का सबसे बड़ा कारण यमुना नदी में जगह-जगह बने गहरे कुंड हैं। संजौली घाट पर एक कुंड में डूबने से हुई मामा-भांजे की मौत ने एक बार फिर यमुना नदी में कुंड बनने पर सवाल पैदा कर दिए हैं।
विज्ञापन

नदी की धारा में घुमाव व अवैध खनन से कुंड बनने का कारण : आस-पास के ग्रामीणों का कहना है कि यमुना नदी सनौली घाट के पास यूपी से हरियाणा की ओर घुमती है। इसके साथ ही यूपी की सीमा क्षेत्र में अवैध रूप से खनन भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे नदी का पानी घूमता है और रेत का कटाव करता है। जिससे नदी में गहरा कुंड बन जाते हैं। जहां पर कुंड होते है वहां पर भी पानी शांत ही नजर आता है। जिस कारण लोग नहाते समय वहां पर फंस जाते हैंं और गहने पानी में डूबने से उनकी मौत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed