फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   List of vacant seats will be released in ITI today

Panipat News: आईटीआई में आज जारी होगी रिक्त सीटों की सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
List of vacant seats will be released in ITI today
- 42 फीसदी विद्यार्थियों ने लिया दाखिला, 540 सीटें अब भी खाली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



पानीपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दूसरे चरण की काउंसलिंग व दाखिला प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हो चुकी है। वहीं, बुधवार को रिक्त सीटों की सूची जारी करने के साथ विषय में संशोधन के लिए पोर्टल खोला जाएगा जो 19 जुुलाई तक खुला रहेगा। पहले दो चरणों में मंगलवार शाम तक प्रदेश की 372 आईटीआई में 18569 अभ्यर्थी दाखिला ले चुुके थे। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 16904 अभ्यर्थियों जबकि निजी आईटीआई संस्थानों में 1665 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया है। जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई में 928 सीटों में से करीब 390 अभ्यर्थी दाखिला ले चुके हैं, जो कुुल सीटों का करीब 42 फीसदी है। राजकीय आईटीआई में अभी करीब 540 सीटें रिक्त हैं।



तीसरी मेधा सूची 22 जुलाई को जारी होगी। तीसरे चरण में अभ्यर्थी 22 से 27 जुलाई तक फीस जमा करवा दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। आईटीआई में दाखिला लेने को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह है। विद्यार्थी इलेक्टि्रशियन ट्रेड में दाखिले को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं, युुवा अभ्यर्थी कोपा, फिटर, मशीनिस्ट जैसी ट्रेडों में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। आईटीआई प्रबंधन का कहना है कि आईटीआई में दाखिला लेने से उनमें कौशल का विकास होगा और रोजगार की संभावनाएं बढ़ेगी।
विज्ञापन




तीसरे चरण का शेड्यूल-
-रिक्त सीटों का ब्योरा - 16 जुलाई
- ऑप्शन के रिविजन के लिए पोर्टल खुलेगा - 16 से 19 जुलाई
- मेधा कम सीट अलॉटमेंट - 22 जुलाई
- फिजिकल दस्तावेज सत्यापन - 22 से 26 जुलाई
- फीस जमा - 22 से 27 जुलाई




पहले चरण में 218 अभ्यर्थियों ने लिया था दाखिला
पोर्टल पर उपलब्ध डाटा के अनुसार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पहले चरण की काउंसलिंग में प्रदेश में 12914 आवेदकों ने दाखिला लिया था। जिले की नौ राजकीय आईटीआई में अलॉट सीटों पर 500 से अधिक विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था। इसमें जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई में 952 सीटों में से 218 सीटों पर दाखिला हुआ था। प्रदेश में 372 आईटीआई में 65900 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिनमें से 55827 आवेदन पूर्ण किए जा चुके हैं। आरक्षित श्रेणी में 46182 अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। दूसरी मेधा सूची के आधार पर फीस जमा करवाने की प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हो गई। तीसरे चरण में 16 को रिक्त सीटों की सूची जारी होगी जबकि मेधा सूची व सीट अलॉटमेंट 22 जुलाई को जारी होगी। विद्यार्थी 27 जुलाई तक फीस जमा करवा दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे।

- डॉ. कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed