फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   List of negligent banks summoned in family upliftment scheme

परिवार उत्थान योजना में लापरवाह बैंकों की सूची तलब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:46 AM IST
विज्ञापन
List of negligent banks summoned in family upliftment scheme
पानीपत। मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के क्रियान्वयन के तहत काम नहीं कर रहे बैंकों को सूची उपायुक्त ने बुधवार को लीड बैंक मैनेजर से तलब की है। उन्हें सूची उपलब्ध कराने के लिए दो दिन का वक्त दिया गया है। लघु सचिवालय में बुधवार को बैंक प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान यह आदेश दिया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि जो बैंक राज्य सरकार की योजनाओं को अंत्योदय की भावना से नहीं ले रहे हैं, वे सीधे तौर पर गरीबों की आर्थिक स्वतंत्रता छीन रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर जिले को उदाहरण के तौर पर प्रस्तुत करना है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि गंभीरता नहीं बरतने वाले बैंकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद संजय भाटिया ने कहा कि अगर बैंकों को योजनाएं आगे बढ़ाने में सरकार या वित्त मंत्रालय की ओर से कोई समस्या आ रही है तो उनके संज्ञान में लाएं। समस्या का हल कराया जाएगा। इन योजनाओं को चलाने का उद्देश्य गरीब परिवारों के जीवन का उत्थान करना है। इस योजना को आगे बढ़ाने और इस कार्य की नींव को मजबूत करने के लिए गंभीरता से काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सोसायटी और बैंक प्रतिनिधि मिलकर करेंगे काम
सांसद संजय भाटिया ने कहा कि सभी बैंक कर्मियों के साथ सिविल सोसायटी के लोग सहायता के लिए लगाए जाएंगे। स्वरोजगार के लिए प्राप्त आवेदनों को त्वरित निपटारा किया जाएगा। सरकार व प्रशासन की तरफ से बैंकों को सौ प्रतिशत सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed