{"_id":"5f4bee148ebc3e176b18584c","slug":"liquor-contractor-shot-me-int-in-the-head-for-opposing-molestation-panipat-news-knl42528095","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर शराब ठेकेदार ने सिर में मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर शराब ठेकेदार ने सिर में मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में शनिवार रात दो वर्षीय बेटी के साथ सैर कर रहे दंपती को पड़ोसियों की अश्लील हरकत का विरोध करना महंगा पड़ गया। महिला ने छेड़छाड़ और अश्लीलता का विरोध किया तो पड़ोसी युवकों ने गाली गलौच शुरू कर दी। महिला, पति और देवर शिकायत करने के लिए पड़ोसी युवकों के घर शिकायत करने पहुंचे तो उनपर तलवार से हमला कर दिया गया। पड़ोसी युवक के शराब ठेकेदार मामा ने 10 युवकों के साथ आकर हमला किया और देवर के सिर में गोली मार दी, उसकी हालत गंभीर बनी है। परिवार को जान से मारने की धमकी देकर सभी फरार हो गए। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ 354, 307, 323,506, 34 और आर्म्स एक्ट 25 की धाराओ में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कच्चा कैंप क्षेत्र के युवक ने बताया कि वह शनिवार रात करीब 10:30 बजे घर के बाहर अपनी पत्नी और बेटी के साथ सैर कर रहा था। इसी बीच उनके पड़ोसी ध्रुव शर्मा और हिमांशु शर्मा आए, जिन्होंने पत्नी की तरफ अश्लील इशारा किया और फिर छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर गालीगलौच पर उतर आए। इसकी शिकायत करने के लिए वह पत्नी, छोटे भाई और भाभी के साथ ही ध्रुव शर्मा और हिमांशु शर्मा के घर पहुंचे। उनके घर के बाहर ध्रुव की मां बैठी हुई थी। जिसने बेटे का ही साथ दिया और सभी को धमकाया। तभी ध्रुव घर के अंदर से तलवार लेकर आ गया और उन पर हमला कर दिया। ध्रुव का साथी हिमांशु हॉकी लेकर आ गया और पीटने लगा। इसी बीच ध्रुव का मामा कालाशाह अपने 10 साथियों के साथ मौके पर आया और उसके भाई पर फायर कर दिया। गोली भाई के सिर में जा लगी। पूरे परिवार को लॉठी डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी देकर सभी फारार हो गए।
अश्लील इशारे और छेड़छाड़ कर भाग जाते थे ध्रुव और हिमांशु
पीड़ित दंपती ने बताया कि सैर करने के दौरा ध्रुव और हिमांशु अश्लील इशारे और छेड़छाड़ कर भाग जाते थे। कुछ देर बाद आकर फिर से अश्लील हरकत करते थे। कई बार ऐसा होने पर विरोध करने पर वे गालीगलौच पर उतारु हो गए, परेशान होकर ही उनके परिवार वालों से शिकायत करने गए थे।
विज्ञापन
पहले मेरी छाती पर तानी थी बंदूक, भाई बीच में आया
पीड़ित ने बताया कि पड़ोसी ध्रुव के मामा कालाशाह का पीपल वाली मंडी में शराब का ठेेका है। कालाशाह ने आते ही उसकी छाती पर बंदूक तानी और गोली चलाने की धमकी दी। जिसके बाद उसका छोटा भाई बीच में आ गया। जिसने कालाशाह को कहा कि भाई की बजाय उसपर गोली चला और इतना कहते ही एक हवाई फायर किया और दूसरा फायर भाई के सिर पर कर किया।
गोली सिर से छूकर निकली, वारदात में कुल छह घायल-
युवक ने बताया कि घायलों को सामान्य अस्पताल भिजवाया गया था। जहां से डॉक्टर ने छोटे भाई की हालत गंभीर देख उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था, लेकिन उन्होंने सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भाई को भर्ती कराया है। छोटे भाई के सिर से गोली छूकर निकल गई है, उसको आठ टांके आए है। इस वारदात में उनके परिवार के छह सदस्य घायल हुए है। जिनमें वह, उसकी पत्नी, उसके पिता, छोटा भाई, चाचा और चाचा का बेटा शामिल है। छोटे भाई पर गोली के साथ साथ बाजू पर तलवार से भी वार किया गया है। वहीं उसके हाथ की दो अंगुलिया टूट चुकी है।
पुलिस पर आरोप: खुलेआम घूम रहा आरोपी, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई-
युवक ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। युवक का कहना है कि उन्होंने शिकायत रात को ही दे दी थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी ध्रुव सरेआम गली में घूम रहा है और अपनी दहशत लोगों में फैला रहा है।
वर्जन
पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार है, पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सुनील कुमार, मॉडल टाउन थाना प्रभारी