फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lineman's death, case on SDO-JE

लाइनमैन की मौत, एसडीओ-जेई पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Lineman's death, case on SDO-JE
पानीपत। रामफल। फाइल फोटो। - फोटो : Panipat
पानीपत। किला थाना क्षेत्र में बिजली लाइन ठीक करते समय करंट से झुलसे गांव पाथरी निवासी लाइनमैन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। नाराज परिजनों ने एसडीओ और जेई के खिलाफ शिकायत दी है कि उन्होंने बिना लाइन कटवाए ही बिजली ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ाया था। किला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव पाथरी निवासी राजपाल सिंह पुत्र इंद्र सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई रामफल सिंह बिजली विभाग में पिछले 10 साल से डीसी रेट पर लगा हुआ था। हाल ही में सिटी सब डिवीजन किला, पानीपत में एएलएम के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि एसडीओ अनिल श्योकंद और जेई राजेश रहेजा उसे प्रताड़ित करते थे। कई दिनों से वह मानसिक परेशान चल रहे थे। 22 जुलाई को जेई और एसडीओ ने धमका कर रामफल को सेठी चौक स्थित एक खंभे पर चढ़ा दिया।
विज्ञापन

वहां पर एक दो लाइन गुजर रही थी। एक लाइन कटी हुई थी, जबकि ऊपर वाली लाइन चालू थी। रामफल लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। स्थानीय लोगों ने उसे मॉडल टाउन स्थित सोनी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ी तो डॉक्टर ने उसे सफदरगंज अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया। वहां सोमवार को रामफल की मौत हो गई। परिजनों ने एसडीओ और जेई के खिलाफ शिकायत दी है। रामफल का एक आठ वर्षीय बेटा भूवेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भाई के बयान पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जांच में जो तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- महिपाल सिंह, थाना प्रभारी, किला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed