फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Line of devotees for Jalabhishek, Bam Bhole resonating

Panipat News: जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतार, बम भोले गुंजायमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Line of devotees for Jalabhishek, Bam Bhole resonating
प्राचीन देवी मंदिर में जला​भिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। शिवरात्रि पर टेक्सटाइल नगरी और शिवालय भोले बाबा के जयकारों से गूंज उठे। प्राचीन देवी मंदिर, माॅडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर, भादड़ गांव के प्रगटेश्वर महादेव मंदिर और जौरासी गांव स्थित शिव मंदिर समेत जिला के शिवालयों में शिवभक्तों ने जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और दुग्ध अभिषेक किया। शिवलिंग को फूलों, चंदन और बेलपत्र से सजाया गया और भंडारे लगाए गए। जिले में करीब 10 हजार कांवड़ पहुंचीं।
बुधवार को गजकेसरी योग में शिवरात्रि मनाई गई। तड़के चार बजे मंगल आरती के साथ दर्शनों के लिए मंदिरों के कपाट खोले गए। प्राचीन देवी मंदिर में तड़के लंबी कतार लग गई। शिवालय से लेकर मंदिर के बाहर मुख्य गेट तक लंबी कतार लग गई। भादड़ गांव स्थित श्री प्रगटेश्वर महादेव मंदिर में तड़के लाइन लग गई। यहां मेले का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सुबह तीन बजे किया हवन
मंदिर के वेदाचार्य श्याम प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि मंदिर में तड़के तीन बजे हवन किया गया। लगभग पांच बजे जलाभिषेक शुरू हुआ। मंदिर में पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा। प्राचीन देवी मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य लालमणि पांडेय ने बताया कि मंदिर में भक्तों की आस्था भीड़ देखने से ही पता चल रही थी। लोगों ने गज केसरी योग में ज्यादा जलाभिषेक किया। शिवलिंग को फूल, बेलपत्र और चंदन से सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर के प्रधान तरुण गांधी ने बताया कि कांवड़ियों ने मंगलवार रात्रि 12 बजे जल चढ़ाना शुरू कर दिया और तड़के पांच बजे मंदिर में पहुंचकर जल चढ़ाने लगे। मंदिर में आस-पास के क्षेत्रों से भी लोग शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए पहुंचे। पूरे दिन शिव के जयकारों की गूंज रही। सेक्टर-12 स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के साथ शिव पुराण का पाठ किया। शिवरात्रि पर बुधवार को करीब दो सौ जगहों पर भंडारे लगाए। जहां लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। (कांवड़ियों में आगे निकलने की होड़ पेज-4)

प्राचीन देवी मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

प्राचीन देवी मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

प्राचीन देवी मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

प्राचीन देवी मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

प्राचीन देवी मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

प्राचीन देवी मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed