फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Light drizzle expected from today till 22nd

Panipat News: मौसम बदलने पर आसमान में छाए हल्के बादल, आज से 22 तक हल्की बूंदाबांदी के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Light drizzle expected from today till 22nd
पानीपत। मौसम एक बार फिर बदल गया। रविवार दोपहर बाद हल्के बादल आसमान में छा गए। मौसम विभाग के अनुसार 19 से 22 फरवरी तक हल्की बूंदाबांदी से तेज बारिश के आसार हैं। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को मौसम को देखते हुए फसलों में सिंचाई करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि फरवरी माह के दूसरे पखवाड़े में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम शुष्क रहने के चलते ओर तेज धूप निकलने से लोगों को जहां सर्दी से राहत मिली हैं, वहीं पर बढ़ते तापमान के कारण फसलों पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा था। रविवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया। अब सुबह और शाम को ठंड महसूस हो रही है, लेकिन दिन में तेज धूप खिलने पर गर्म दिन महसूस होने लगे हैं। बारिश के साथ हवा भी चलने की संभावना
विज्ञापन

मौसम विभाग ने बताया कि बारिश का दौर कई दिनों तक रह सकता हैं। उसके साथ साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। ओलावृष्टि की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। अगर बारिश कई दिनों तक चली तो गेहूं की फसल गिरने का भी अंदेशा है। वहीं फसलों में बालियां आ जाने से पौधों में वजन गया है। जिससे ज्यादा बारिश नहीं झेल पाएंगी। किसान राममेहर, मांगेराम व सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अब फसलें पकाई की ओर हैं। ऐसे में बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
कई दिनों तक हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अधिकारी डा. आशीष ने बताया कि रविवार को दोपहर बाद से बादल छा गए हैं। कई दिनों तक हल्की, मध्यम या तेज बारिश हो सकती हैं। हवाएं भी चलने की संभावना है। किसान गेहूं की फसलों की सिंचाई करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed