फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Light clouds prevailed in the morning along with the wind, the temperature decreased

Panipat News: हवा चलने के साथ सुबह छाए रहे हल्के बादल, तापमान में आई कमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Light clouds prevailed in the morning along with the wind, the temperature decreased
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ के चलते जिले में रविवार को सुबह हवा चलने के साथ आसमान में हल्के बादल छाए। हवा की रफ्तार बढ़ने से अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी आई। दिन में खिली धूप भी हवा की रफ्तार के आगे बेअसर रही। मौसम विशेषज्ञ ने सोमवार को बादल छाने के संभावना जताई है इससे तापमान में कमी आ सकती है।
विज्ञापन

जिले में पिछले तीन दिन से लोगों को कोहरे से राहत मिली है। वहीं, रविवार को हवा की रफ्तार 16 किलोमीटर प्रति घंटा रहने से दिन में खिली धूप भी बेअसर रही। हवा चलने से ठिठुरन बनी रही। वहीं तापमान में कमी आई। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अहर निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उनकी इस साल दो एकड़ में गेहूं की फसल है। मौसम में बार-बार बदलाव आ रहा है। गेहूं की फसल पर बाली आनी शुरू हो गई हैं इसलिए इस समय तेज हवा या तेज बारिश, ओलावृष्टि से बाली झड़ सकती हैं। गेहूं की फसल की अच्छी पैदावार के लिए इस समय हल्की से मध्यम ठंड और हल्की धूप फायदेमंद रह सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि सोमवार को बादल छाने के साथ हवा की रफ्तार भी बढ़ सकती है इससे तापमान में कमी आ सकती है। फरवरी माह में ही तेज धूप व ज्यादा गर्मी होने से गेहूं का दाना सिकुड़ सकता है इसलिए गेहूं के दाने के विकास के लिए हल्की ठंड व नमी आवश्यक है। इस समय ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है और हल्की बारिश फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed