फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Life imprisonment for the person who robbed a bike, car

बाइक, गाड़ी लूटने वाले को आजीवन कारावास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for the person who robbed a bike, car
पानीपत। बाइक और गाड़ी लूटने वाले गांव दिवाना निवासी भोला पुत्र माईराम को दोषी करार देते हुए अतिरिक्त सत्र एवं जिला न्यायाधीश अमित गर्ग की अदालत ने आजीवन कारावस की सजा सुनाई है। आरोपी लूट की तीन वारदातों में संलिप्त था।
विज्ञापन

वारदात नंबर एक
पूर्वी दिल्ली के सैनिक फार्म निवासी दीपक भल्ला ने 16 मार्च 2018 को समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 15 मार्च को शाम सात बजे शिमला से दिल्ली के लिए चले थे। 16 मार्च की रात करीब एक बजे वह समालखा के पास ठेके से थोड़ा आगे रुके। चालक कृष्णा शराब करने के लिए गाड़ी से नीचे उतरा तो इसी बीच बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और पहले उसके ड्राइवर पर चाकू से हमला करने लगे तो ड्राइवर भाग गया। इसके बाद हमलावरों ने मिलकर उसकी बाजू पर तीन बार चाकू से हमला किया और गाड़ी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

वारदात नंबर दो
गांव डोडपुर निवासी अनिल कुमार ने 18 मार्च 2018 को समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह कपूर फैक्टरी में नौकरी करता है। वह देर रात डिस्कवर बाइक पर सवार होकर घर से फैक्टरी के लिए चला था। जब वह रात 10 बजे जीटी रोड स्थित डीपीएस स्कूल के सामने पहुंचा तो बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और बाइक व 500 रुपये लूटकर फरार हो गए। गत 19 मार्च को गांव गढ़ी छाज्जू के पास आरोपी बाइक को जलाकर फरार हो गए थे, जिस बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात नंबर तीन
गांव बिजावा निवासी शिलकराम ने 29 मार्च 2018 को इसराना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह घर से नौल्था कंपनी में जा रहा था। जब वह पौने 11 बजे नौल्था अनाज मंडी के पास पहुंचा तो तीन बदमाशों ने उसे रुकवाया और उसके साथ मारपीट कर बोक्स बाइक लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed