फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Life disrupted due to heat wave in Nautapa, no peace even at night

Panipat News: नौतपा में लू के थपेड़ों में जन जीवन अस्त व्यस्त, रात को भी नहीं चैन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Life disrupted due to heat wave in Nautapa, no peace even at night
पानीपत। नौतपा के दूसरे दिन रविवार को लू के थपेड़ों में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। दिन में 44 डिग्री तापमान में लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री पहुंचने पर रात को भी लोगों को चैन नहीं मिल पा रहा है। बिजली की मांग अचानक बढ़ गई है। एसी भी फेल होने लगे हैं। रात को कूलर चलने से कुछ राहत मिल पाती है। इसमें भी लोगों को उमस परेशान कर रही है। मौसम विशेषज्ञों ने इस सप्ताह लगातार गर्मी पड़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

रविवार सुबह ही तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई। लोगों को सुबह ही दिन में पड़ने वाली गर्मी का अहसास हो गया। दिन चढ़ने के साथ तापमान भी बढ़ने लगा। रविवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को छुट्टी के चलते लोगों पूरा दिन घरों में ही दुबके बैठे रहे। देर शाम को घरों में उमस हुई तो लोगों ने पार्क और गलियों में खुले में बैठकर राहत की सांस ली। देर रात को तापमान कुछ कम होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बॉक्स
बिजली की मांग बढ़ी
गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग भी बढ़ गई। पिछले सप्ताह जिले में प्रतिदिन 1.15 लाख यूनिट की खपत थी। अब 1.25 लाख यूनिट प्रतिदिन की खपत हो रही है। कई जगह घोषित और अघोषित कटों की संख्या भी बढ़ गई है। जानकारों की माने तो दिन की बजाय रात के समय बिजली की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक है। रात के समय एसी चलने से बिजली की खपत बढ़ रही है।

बॉक्स

दिन तापमान

सोमवार 46/29
मंगलवार 46/29
बुधवार 45/29
वीरवार 44/29
शुक्रवार 44/29
शनिवार 42/29
रविवार 43/29

--------------------------------
वर्जन :
नौतपा शुरू होने के साथ गर्मी बढ़ गई है। फसलों को लेकर गर्मी फायदेमंद है। इससे जमीन से हानिकारक कीट खत्म हो जाएंगे। किसानों को खेतों को जुताई कर खुले छोड़ देना चाहिए। नौतपा में जितनी गर्मी पड़ेगी, आगे मौसम में उतनी की बारिश होगी। लाेगों को खुद के साथ पशुओं को लू से बचाना चाहिए।
डॉ. राजबीर गर्ग, विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र उझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed