फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   less power to intoxicate, better at yupza, i'm impressed with you

नशे के लिए रुपये कम पड़े तो शुरू की बाइक चोरी, यूपी बेचने जा रहे थे, रास्ते में सीआईए ने दबोचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
less power to intoxicate, better at yupza, i'm impressed with you
less power to intoxicate, better at yupza, i'm impressed with you - फोटो : Panipat
पानीपत। सीआईए-3 ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवकों को काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई तीन बाइक बरामद कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया कि रविवार को काला आम्ब मोड़ पर नाकाबंदी कर राजाखेड़ी की तरफ से आ रहे संदिग्ध बाइक सवार दो युवकों को रुकवाया। पुलिस टीम ने युवकों को रुकने का इशारा किया तो युवकों ने भागने का प्रयास किया। टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो युवकों ने अपनी पहचान संदीप निवासी बरसत और मोनू निवासी कलहेड़ी, करनाल के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बाइक चोरी की तीन वारदातों को अंजाम देने का खुलासा किया।
विज्ञापन

आरोपियों से खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ दोनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए रुपयों की जरूरत पड़ी तो आरोपियों ने एक के बाद एक बाइक चोरी की तीन वारदातों को अंजाम दिया। रविवार को आरोपी चोरी की बाइक को बेचने के लिए यूपी जाने की फिराक में थे। आरोपी संदीप नशा तस्करी के मामले में जेल मे बंद था, जो कुछ समय पहले ही जेल से बेल पर बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक चोरी की इन वारदातों का खुलासा
1. 14 अक्तूबर को सेक्टर-29 में लिबर्टी इंडिया बीबीएमबी के सामने से डिस्कवर बाइक चोरी की। बाइक चोरी की उक्त वारदात के बारे में जुनेद निवासी बरसत करनाल की शिकायत पर थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में मुकदमा दर्ज है।
2. 13 अक्तूबर को कुटानी रोड दलबीर नगर में घर के बाहर से डिस्कवर बाइक चोरी की। बाइक चोरी की उक्त वारदात के बारे में चांद निवासी दलबीर कॉलोनी की शिकायत पर थाना किला में मुकदमा दर्ज है।

3. 23 सितंबर को प्रभाकर अस्पताल की पार्किंग से बाइक चोरी की। बाइक चोरी की उक्त वारदात के बारे में रोहित निवासी ईदगाह कॉलोनी की शिकायत पर थाना माडल टाउन में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed