फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Less in Zilla Parishad and Block Committee elections

जिला परिषद एवं ब्लॉक समिति चुनाव में कम दिखाई रुचि तो सरपंच प्रत्याशियों कराई गई अपील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 02:13 AM IST
विज्ञापन
Less in Zilla Parishad and Block Committee elections
पानीपत। गांव डाहर में मतदाताओं के लिए गलियों में खड़ी की ऑटो। - फोटो : Panipat
पानीपत। जिला परिषद एवं ब्लॉक समिति सदस्यों के लिए मतदान में रविवार की सुबह मतदाताओं ने कम रुचि दिखाई। मतदान पहले दो घंटे धीमा रहा, जिसके बाद सरपंच प्रत्याशियों की ओर से अपील की गई, तब जाकर मतदान ने कुछ रफ्तार पकड़ी। यही नहीं लोगों को मतदान केंद्र तक ले जाने के लिए प्रत्याशियों की ओर से ऑटो और वाहनों का भी इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे तक महज 35 प्रतिशत मतदाताओं ने ही मतदान किया था। सरपंच पद के प्रत्याशियों की अपील के बाद एक बजे के बाद मतदान का ग्राफ बढ़ा। फिर दोपहर एक से तीन बजे तक 15 और तीन से छह बजे तक करीब 20 प्रतिशत तक मतदान बढ़ा।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों के बाहर भी जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के समर्थक डटे रहे। साथ ही मतदाताओं से हाथ जोड़कर अपने प्रत्याशियों को वोट देने की अपील करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने प्रतिशत हुआ घंटे दर घंटे मतदान ---
- सुबह नौ बजे तक- 6.1 प्रतिशत
- 10 बजे तक- 11.1 प्रतिशत
- 11 बजे तक- 20 प्रतिशत
- एक बजे तक- 35.2 प्रतिशत
- दो बजे तक - 41 प्रतिशत
- तीन बजे तक- 50 प्रतिशत
- चार बजे तक- 57 प्रतिशत
- पांच बजे तक- 65 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed