फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Left Shigufa to get cheap popularity: Vinod

सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए शिगूफा छोड़ा : विनोद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Left Shigufa to get cheap popularity: Vinod
पानीपत। पानीपत पहुंचे हांसी से विधायक विनोद भयाना व साथ में मौजूद अन्य। - फोटो : Panipat
पानीपत। हांसी विधानसभा से भाजपा विधायक विनोद भयाना सोमवार को पानीपत में डेरा बाबा जोध सचियार गुरुद्वारे में पहुंचे। उन्होंने यहां मत्था टेका और अपने समर्थकों से हालचाल जाना। इस मौके पर एक विधायक एक पेंशन के मामले में उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए नया शिगूफा छोड़ा है। इससे कुछ खास फर्क पड़ने वाला नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी का कोई जनाधार नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा नकारे गए लोग हर पांच साल बाद नई पार्टी की तलाश करते हैं। आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले ये वही लोग हैं, जिन्हें जनता ने स्वीकार नहीं किया और ना ही किसी पार्टी ने उन्हें अहमियत दी। एक विधायक एक पेंशन के मामले में कहा कि भगवंत मान का यह नया शिगूफा है।
विज्ञापन

दरअसल, हरियाणा में लगभग 250 पूर्व विधायक हैं, जिनमें से 200 ऐसे लोग हैं जो केवल एक बार ही विधायक बने हैं। सिर्फ 50 ही ऐसे पूर्व विधायक हैं जो दो बार की पेंशन ले रहे हैं। सरकार इसे बंद भी कर दे तो कोई विशेष फर्क पड़ने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि एक लाख 77 हजार करोड़ में यदि चार से पांच करोड रुपये विधायकों पर खर्च होता है तो खास फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन यदि पार्टी इस पेंशन को बंद भी कर देती है उससे भी कुछ फर्क नही पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed