फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Left home when caught talking obscenely with neighbor

Panipat News: पड़ोसन के साथ अश्लील बातें करने पकड़ा तो छोड़ गया घर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 07:29 AM IST
विज्ञापन
Left home when caught talking obscenely with neighbor
पानीपत। उझा रोड स्थित एक कॉलोनी में एक महिला ने अपने पति को पड़ोसन के साथ वीडियो कॉल पर अश्लील कॉल करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। महिला ने इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ झगड़ा किया और घर छोड़कर चला गया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर फिलहाल व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में उझा गेट स्थित एक कॉलोनी निवासी एक महिला ने बताया कि शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली है। उसका 15 साल का बेटा है, जोकि 10वीं कक्षा का छात्र है। जबकि छोटी बेटी 13 साल की है, जोकि आठवीं कक्षा की छात्रा है। उसका पति सचिन कारपेंटर है। उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ चार साल से अवैध संबंध चले आ रहे हैं। जिसके बारे में वह अपने पति से हमेशा पूछती थी, लेकिन वह हमेशा ही मना करता रहा। अब, पत्नी को पड़ोसी महिला की अपने पति के साथ वीडियो कॉल पर हुई एक अश्लील कॉल मिल गई। जिसके बारे में उसने अपने पति से पूछा तो पति गुस्सा हो गया और घर छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed