{"_id":"6ada3779cf72a0b7bd0bf6b4","slug":"leave-cancelled-due-to-electricity-employees-strike-instructions-issued-to-return-to-duty-immediately-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166436-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते छुट्टी रद्द, तत्काल ड्यूटी पर लौटने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते छुट्टी रद्द, तत्काल ड्यूटी पर लौटने के निर्देश
विज्ञापन
-जिले में धारा 163 लागू, पानी की आपूर्ति बाधित नहीं होने देगी प्रशासन, बिजली केंद्रों पर बढ़ाई सुरक्षा
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। बिजली कर्मचारियों के हड़ताल के चलते कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और उन्हें तत्काल प्रभाव से ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए हैं।
जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पूरे जिले में धारा 163 लागू कर दी है।
हड़ताल से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने वीरवार को जिला सचिवालय में सभी विभागों के साथ बैठक की। उपायुक्त डाॅ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उपायुक्त ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने या सरकारी कामकाज में बाधा डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। हड़ताल के बीच पेयजल आपूर्ति को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए वैकल्पिक प्रबंध किए गए हैं और ग्रामीण स्तर पर निगरानी के वास्ते ग्राम सचिव की ड्यूटी लगाई है। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
अस्पतालों में निर्बाध आपूर्ति के निर्देश, पुलिस रही सतर्क
बैठक में अस्पतालों में बिजली और पानी की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि बिजली केंद्रों व संवेदनशील ठिकानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या शांति भंग करने वालों के खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इस मौके पर एडीसी अंकित चौकसे, सीटीएम टीनू पोसवाल, बिजली निगम के मुख्य अभियंता विजय पोपली मौजूद रहे।