{"_id":"61e9c6ff92368b54211d7678","slug":"layer-of-smog-being-formed-due-to-slowing-of-wind-speed-panipat-news-knl966404150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा की रफ्तार धीमी होने से बन रही स्मॉग की परत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा की रफ्तार धीमी होने से बन रही स्मॉग की परत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। हवा की रफ्तार फिलहाल पांच किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। पिछले छह दिन में हवा की गति में गिरावट आई है इसलिए पानीपत की हवा दोबारा खराब हो रही है। हवा की रफ्तार धीमी होने के कारण भूमि से 100 फीट ऊपर तक स्मॉग की परत बन रही है। परत के कारण धुआं व धूल के कण नहीं उठ रहे हैं। ये ही कारण है कि पिछले तीन दिन से पानीपत का एक्यूूआई ओरेंज जोन में है। वीरवार को भी एक्यूआई 254 दर्ज किया गया जोकि स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है।
बुधवार रात को हुई बूंदाबांदी में भी स्मॉग की परत नहीं टूटी है। वीरवार शाम को भी स्मॉग व धुंध रही। पर्यावरण मामलों के एक्सपर्ट डॉ. राजेंद्र सिंह का कहना है कि अगले दो दिन में बारिश की संभावना है। बारिश में ये स्मॉग की परत टूट सकती है। इसके बाद एक्यूआई में गिरावट आएगी। पिछले सात दिनों से फॉग छाया हुआ है। तेज हवाओं के चलने के कारण गाड़ियों और चिमनियों आदि से निकलने वाला धुंआ उड़ जा रहा था। मंगलवार से हवाओं की रफ्तार घटकर पांच किलोमीटर की रह गई है। इस कारण धुंआ ऊपर की तरफ नहीं जा पा रहा है। वह फॉग के साथ मिलकर स्मॉग बन गया है। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है।
24 को आसमान हो सकता है साफ
हरियाणा कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण बुधवार रात से बादल छाना शुरू हो गए हैं। जो वीरवार को भी छाए रहेंगे। 21 और 22 जनवरी को गरज-चमक के संग हल्की से मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं। इस कारण रात का तापमान 11 डिग्री तक जा सकता है। दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
पिछले पांच दिन का एक्यूआई-
दिनांक- एक्यूआई
16 जनवरी- 224
17 जनवरी- 189
18 जनवरी- 232
19 जनवरी- 240
20 जनवरी- 254