फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lawyer's death, friends accused of murder

वकील की मौत, दोस्तों पर हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Lawyer's death, friends accused of murder
पानीपत। मृतक ललित के भाई को सुचना मिलने पर सिविल अस्पताल में बिहोश हुए भाई अंकुश, उपचार के लिए इमर? - फोटो : Panipat
पानीपत। हरि सिंह कॉलोनी निवासी अधिवक्ता ललित सिंघल (28) की जहर से मौत हो गई। परिजनों ने फाइनेंसर दोस्तों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि लेन-देन के मामले में दो दोस्त बुधवार को उसे साथ लेकर गए थे। फिर शाम करीब सवा पांच बजे उसे महाराजा अग्रसेन अस्पताल के बाहर छोड़कर भाग निकले। वकील ने पत्नी को कॉल कर दोस्तों पर जहर खिलाने का आरोप लगाया। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान रात करीब साढ़े दस बजे उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर वीरवार सुबह बार एसोसिएशन के अधिवक्ता और परिजन किला थाना पहुंचे और आरोपी दोनों दोस्तों की गिरफ्तारी की मांग की। किला थाना पुलिस ने दो डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया और विसरा जांच के लिए मधुबन भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामले का खुलासा होगा। घटना के संबंध में ललित के भाई अंकुर ने बताया कि बुधवार रात ही पुलिस को सूचना दी थी लेकिन वीरवार सुबह तक पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया। सामान्य अस्पताल में शव गृह में बाहर विलाप करता अंकुर बेहोश हो गया तो परिजन उसे इमरजेंसी लेकर भागे। वहां पर उसका इलाज किया गया।
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने मुख्य आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया। उधर, नाराज परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया तो पुलिस ने उन्हें समझाया। जब पुलिस ने 72 घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया तो परिजन माने। इसके बाद उन्होंने ललित का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला
हरि सिंह कॉलोनी निवासी अंकुर पुत्र कालूराम ने बताया कि उसका भाई ललित सिंघल (28) उर्फ लाखन वकील था। वह पहले अधिवक्ता रजनीश तरहेन के पास प्रैक्टिस के तौर पर काम करता था। हाल में वह घर से ही रजिस्ट्री कराने का काम करता था। तहसील कैंप स्थित पारस और अंकित के साथ उसकी दोस्ती थी। उनके बीच लेन-देन भी चलता था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे पारस और अंकित बाइक से आए और ललित को साथ ले गए। ललित अपनी एक्टिवा से गया था। शाम 5:26 बजे ललित ने पत्नी दीपा को कॉल कर सूचना दी कि उसे जहर खिला दिया गया है।
ललित की मां सरला रानी ने बताया कि जब वे लोग अस्पताल पहुंचे तो ललित ने बताया कि पारस और अंकित दोनों उसे बबैल नाका के पास लेकर गए थे। वहां पर उसे एक मकान में ले जाकर उस पर एक लाख रुपये देने का दबाव बनाया। उसने विरोध किया तो पहले उसके साथ मारपीट की और फिर जबरन कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया। मां सरला ने बताया कि मौत से पहले उन्होंने ललित का वीडियो भी रिकॉर्ड किया है। इसमें वह पारस पर आरोप लगा रहा है।
भाई अंकुर ने बताया कि मंगलवार को ललित घरौंडा रजिस्ट्री कराने के लिए घर से 76 हजार रुपये लेकर गया था। जब वह घर लौट रहा था तब पारस और अंकित ने उसका रास्ता रोक लिया था। उसकी छाती पर सूआं घोंपकर हत्या का प्रयास भी किया था लेकिन शर्ट की जेब में मोबाइल होने से मोबाइल टूट गया और ललित की जान बच गई थी। अंत में आरोपी उससे 76 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।
पत्नी आठ माह की गर्भवती, नहीं दी पति की मौत की सूचना
मां सरला ने बताया कि वह घर में ही परचून की दुकान चलाती है। पति कालू राम भौला चौक पर सब्जी की रेहड़ी लगाते हैं। उसके तीन बेटों में बड़ा ललित उर्फ लाखन था। करीब तीन साल पहले उसकी दीपा से शादी हुई थी। ललित का दो साल का बेटा हनी है। दीपा आठ माह की गर्भवती है। ऐसे में उसके ललित की मौत की सूचना नहीं दी गई है। छोटे बेटे अंकुर की भौला चौक पर मोबाइल की दुकान है, जबकि सबसे छोटा बेटा शुुभम हिसार में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा है।
वकील बोले, आरोपियों की नहीं करेंगे पैरवी
बार एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष अधिवक्ता मनोज शर्मा ने बताया कि ललित की मौत के बाद वकीलों ने काम नहीं किया। साथ ही फैसला लिया कि आरोपी अंकित और पारस की तरफ से कोई भी वकील पैरवी नहीं करेगा। अपनी मांगों को लेकर वे डीएसपी संदीप सिंह से मिले। उन्होंने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उनकी टीम जुटी हुई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी पारस, अंकित और सात-आठ अन्य व्यक्तियों के खिलाफ धारा 306 और आईपीसी 34 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का दो डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच के लिए विसरा मधुबन लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, किला थाना प्रभारी

पानीपत। सिविल अस्पताल में विलाप करती हुई मृतक ललित की मां व साथ में मौजूद अन्य।

पानीपत। सिविल अस्पताल में विलाप करती हुई मृतक ललित की मां व साथ में मौजूद अन्य।- फोटो : Panipat

ानीपत।  ललित सिंघल। फाइल फोटो।

ानीपत। ललित सिंघल। फाइल फोटो।- फोटो : Panipat

ानीपत। डीएसपी संदीप से मिलने जाते हुए वकिल।

ानीपत। डीएसपी संदीप से मिलने जाते हुए वकिल।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed