{"_id":"63845de3ba7c6306363be8a5","slug":"lawyer-fell-from-the-third-floor-of-the-court-in-panipat-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: कोर्ट की तीसरी मंजिल से गिरा वकील, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रविवार रात की है घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: कोर्ट की तीसरी मंजिल से गिरा वकील, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रविवार रात की है घटना
Mon, 28 Nov 2022 12:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 28 Nov 2022 12:36 PM IST
सार
अंदेशा है कि वह चैंबरों की बिल्डिंग से नीचे उतर रहा था, तो उसकी सहारा लेकर चलने वाली छड़ी रेलिंग में अड़ गई होगी, जिससे वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में एक वकील रविवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में नए चैंबरों की बिल्डिंग से नीचे गिर गया। वकील की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जमीन पर पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
योगेश के पिता रणधीर ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर 6 का रहने वाला है। उसके बेटे एडवोकेट योगेश के पैर में चोट लगी हुई थी। उसे इसी बात का अंदेशा है कि बेटे ने सुसाइड नहीं किया है। चोट के कारण वह सही से चलने में असर्मथ था।
विज्ञापन
वह फिलहाल छड़ी के सहारे चलता था। इसी बीच जब वह चैंबरों की बिल्डिंग से नीचे उतर रहा था, तो उसकी छड़ी रेलिंग में अड़ गई होगी, जिससे वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। मृतक चार बहनों का एकलौता भाई था।
विज्ञापन