हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से शिवाजी स्टेडियम के मैदान में मनाया जाएगा। समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रमों की फाइनल रिहर्सल मंगलवार को शिवाजी स्टेडियम के मैदान में की गई। 15 अगस्त को मुख्य समारोह में सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने फाइनल रिहर्सल का अवलोकन किया। उन्होंने समारोह को भव्य बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। स्वतंत्रता दिवस परेड कमांडर डीएसपी सतीश वत्स के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया गया।
मंगलवार को पुलिस परेड, एनसीसी और स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न कार्यक्रमों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, पीटी-शो व अन्य कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल भी की गई। मुख्य समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा योग का कार्यक्रम भी रखा गया है। एसडीएम धीरज चहल ने सभी टीमों के इंचार्ज और अन्य अधिकारियों से कहा कि वे मुख्य समारोह के दिन सुबह ठीक आठ बजे अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।

पानीपत। शिवाजी स्टेडियम में फाईनल रिहर्सल के दौरान प्रस्तुति देती हुई जीएसएस स्कूल जाटल की छात्- फोटो : Panipat

पानीपत। शिवाजी स्टेडियम में फाईनल रिहर्सल के दौरान प्रस्तुति देती हुई एसडीवीएम स्कूल की छात्रा?- फोटो : Panipat