{"_id":"5d2b8d468ebc3e6cc050451a","slug":"last-day-for-ug-admsition-panipat-news-rtk5047813146","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी कोर्स में दाखिला करवाने का अंतिम दिन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी कोर्स में दाखिला करवाने का अंतिम दिन आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजी कोर्स में दूसरी कटऑफ लिस्ट के तहत दाखिला करवाने का आज अंतिम दिन है। इसके बाद ओपन फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिला किया जाएगा। वहीं पीजी कोर्स में 16 जुलाई तो दूसरी कटऑफ लिस्ट लगाई जाएगी। इसके बाद 16 जुलाई को यूजी कोर्स की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। कक्षाएं शुरू करने से पहले सभी कॉलेज में हवन होगा, जिससे नए सत्र का शुभारंभ किया जाता है।
जानकारी के अनुसार यूजी कोर्स जैसे बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएएमसी, बीटीएम, बीबीए व बीसीए आदि में दूसरी कटऑफ लिस्ट के तहत दाखिला करवाने का आज अंतिम दिन है। इसके बाद सभी कॉलेज में चल रही ओपन काउंसिलिंग के हिसाब से दाखिला होगा। यूजी कोर्स में 16 जुलाई का हवन कर नए सत्र का शुभांरभ किया जाएगा। इसके बाद सभी कॉलेज में यूजी कोर्स की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। वहीं दूसरी और पीजी कोर्स की 16 जुलाई को दूसरी कट ऑफ लिस्ट लगाई जाएगी। जिसके आधार पर पीजी कोर्स में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का दाखिला दिया जाएगा। एडेड कॉलेज में कुछ कोर्स की अभी भी 40 प्रतिशत तक सीटे खाली पड़ी हुई है, क्योंकि दूसरी कट ऑफ सभी बच्चों का नाम लिस्ट में जारी नहीं किया गया था। इन सीटों को भरने के लिए कॉलेज में ओपन फिजीकल काउंसिलिंग चल रही है, जिनमें मेरिट के आधार पर बच्चों का दाखिला किया जा रहा है।
एससी कैटेगरी के विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा विभाग ने दिया लाभ-
एससी कैटेगरी केे विद्यार्थियों को उच्च्तर शिक्षा विभाग ने फ्री में शिक्षा प्राप्त करने का लाभ दे दिया है। अब एससी कैटेगरी के विद्यार्थियों को पैसे देकर कॉलेज में दाखिला नहीं कराना होगा, उन्हें फ्री में एडमिशन मिल जाएगा। बता दें कि जिन विद्यार्थियों ने पैसे देकर दाखिला करवाया था, अब उन्हें भी पैसे वापस मिल जाएंगे। यह लाभ मिलते ही एससी कैटेगरी के विद्यार्थियों के चेहरे पर खुुशी जाहिर हो रही है। कॉलेज में एससी कैैटेगरी के विद्यार्थियों की लंबी लाइन देखने को मिल रही है।