फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Last date of application in ITI, first merit list will be released today, 28th.

Panipat News: आईटीआई में आवेदन की अंतिम तिथि आज, 28 को जारी होगी पहली मेरिट सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
Last date of application in ITI, first merit list will be released today, 28th.
पानीपत। प्रदेश सहित जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न ट्रेड में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। आईटीआई में आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून है जबकि शेड्यूल के अनुसार 28 जून को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। आईटीआई संस्थानों में चार चरणों में दाखिला प्रकिया चलेगी।
विज्ञापन

सोमवार शाम पांच बजे तक प्रदेश में 79899 तथा पानीपत जिले में करीब 6350 पंजीकरण किए जा चुके हैं। प्रदेश में 66718 आवेदन पूर्ण कर लिए गए। सोमवार को 2323 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। हालांकि प्रदेश की निजी व राजकीय आईटीआई में कुल 99148 सीटों के मुकाबले आवेदन कम हुए हैं जिससे आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ाने की संभावना है।
विज्ञापन




अब तक प्रदेश की निजी एवं सरकारी आईटीआई की कुल 99148 सीटों पर 79899 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। अभी 19249 सीटें रिक्त पड़ी हैं। ऑनलाइन आवेदन में कैथल 11260 पंजीकरण करवाकर टॉप टेन में पहले नंबर पर, हिसार 11051 पंजीकरण के साथ दूसरे जबकि बरवाला 6537 पंजीकरण के साथ दसवें स्थान पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश की 99148 सीटों में 9824 सीटें केवल महिलाओं की हैं। शेष 89324 सीटों में 30 प्रतिशत सीटें (26792) महिलाओं को आरक्षित रहेंगे। यानी प्रदेश में महिलाओं की कुल 36621 सीटें हैं जिन पर अभी तक मात्र 34.76 प्रतिशत अर्थात 12732 आवेदन आए हैं। हालांकि कुल आवेदन में महिलाओं का आवेदन मात्र 15.91 प्रतिशत है। सीटोंं पर महिलाओं का 30 प्रतिशत आरक्षण केवल दो कट ऑफ लिस्ट तक ही रहेगा। इसके बाद शेष महिलाओं की आरक्षित सीटें सामान्य सीटों में बदल जाएंगी।



टॉप-10 आईटीआई में हुए पंजीकरण

आईटीआई पंजीकरण

कैथल 11260
हिसार 11051
भिवानी 10707

जींद 10629
यमुनानगर 8183

अंबाला शहर 7498
सिरसा 7261
नरवाना 6808
करनाल 6713
बरवाला 6537


इलेक्ट्रीशियन ट्रेड बनी पहली पसंद

प्रदेश की विभिन्न आईटीआई में इलेक्टि्रशियन ट्रेड विद्यार्थियों की पहली पसंद बनी हुई है। प्रदेशभर में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के लिए रिकार्ड 76234 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। इसके अलावा दूसरे नंबर पर कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट और तीसरे नंबर पर वायरमैन की ट्रेड विद्यार्थियों की पसंद है।




टॉप-10 ट्रेड जिसमें ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए

ट्रेड पंजीकरण

इलेक्ट्रीशियन 76234

कंप्यूटर ऑपरेटर 36106

वायरमैन 19083
फिटर 18498

रेफ्रिजरेशन एंड एसी टेक्नीशियन 9331
वेल्डर 8185
प्लंबर 7256
स्टेनोग्राफर हिंंदी 7187

मशीनिस्ट 6723
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक 6576









वर्जन-

आईटीआई में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों का रुझान बढ़ा है। सोमवार को 2323 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 जून तक है। 28 जून को पहली मेरिट सूची जारी होगी।

- डॉ. कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed