फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Larvae found in 469 houses in a month, notice issued

Panipat News: एक माह में 469 घरों में मिला लार्वा, नोटिस जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Larvae found in 469 houses in a month, notice issued
पानीपत। जिले में मई माह में 469 घरों में डेंगू-मलेरिया का लार्वा मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित लोगों को नोटिस थमा दिया है। साथ ही कहा है कि नोटिस के बाद भी लोग जागरूक नहीं होते हैं और इसी तरह लापरवाही बरतते हैं तो उनके चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में लार्वा जांच के लिए 315 टीमें बनाई गई हैं जो लोगों को डोर-टू-डोर जाकर जागरूक भी कर रही हैं। स्वास्थ्यकर्मी सतबीर सिंह ने बताया कि बारिश के मौसम में डेंगू-मलेरिया बढ़ जाता है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहले ही इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। टीमें अपने-अपने गांव में जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं और रोकथाम के उपाय बता रही हैं। डेंगू बुखार संक्रमित मादा एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से होता है। यह दिन के समय काटता है और साफ पानी में अपना जीवन चक्र पूरा करता है। डेंगू में अचानक तेज बुखार आता है। सिर, मांसपेशियों,जोड़ों तथा आंखों में दर्द होता है।
विज्ञापन


बॉक्स
ये करें उपाय
डेंगू से बचने के लिए प्रत्येक रविवार को अपने घर में सूखा दिवस मनाएं। सभी पानी के बर्तनों कूलर, टंकी, फ्रिज व गमले को खाली करके सुखाएं। क्योंकि बीमारी फैलाने वाला मच्छर इन्हीं स्थानों पर जमा हुए साफ पानी में पनपता है। घरों के आसपास गड्ढों को मिट्टी से भरवा लें। शरीर को ढक कर रखें तथा मच्छररोधी दवा, क्रीम व कीटनाशक दवा से उपचारित मच्छरदानी का उपयोग करें, पूरी बाजू के वस्त्र पहनें। छतों पर रखी पानी की टंकियों को ढक्कन लगाकर बंद रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां इतनी जांच की और इतने मिले संक्रमित

जांचे लार्वा संक्रमित
कूलर 40235 90
टंकी 71397 74
हौदी 21411 64
फ्रीज ट्रे 65559 23
गमले 188449 215
छत्त 33906 1
आउट साइड 3348 2
वर्जन
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा डोर-टू-डोर मलेरिया जागरूकता अभियान जारी है। मई माह में कुल 208943 घरों में जाकर लार्वा की जांच की गई। इनमें से 469 घरों को नोटिस दिया गया। यदि लोग नोटिस के बाद भी जागरूक नहीं होते हैं और इसी तरह लापरवाही बरतते हैं तो उनके चालान भी काटे जाएंगे।
डॉ. सुनील संदूजा, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed