फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Laptop, bike, car in the house... telling others' names in the census

Panipat News: घर में लैपटॉप, बाइक, कार... जनगणना में दूसरों की बता रहे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Laptop, bike, car in the house... telling others' names in the census
तहसील कैंप में जनगणना के लिए जानकारी लेते प्रगणक सुरेंद्र राठी और अन्य। संवाद
पानीपत। घर में लैपटॉप, मोटरसाइकिल और कार है। जनगणना के लिए प्रगणक घर पहुंचे तो घर में लैपटॉप, मोटरसाइकिल और कार सब पड़ोसी और रिश्तेदारों की बता रहे हैं। ऐसे में प्रगणक को घरों की पहचान करने के साथ सामान का आकलन करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजकीय सीसे स्कूल निजामपुर के कला अध्यापक सुरेंद्र राठी और हितेश भार्गव तहसील कैंप के भगत नगर में जनगणना करते मिले। वे दो घरों में पहुंचे। एक घर से एक महिला बाहर आई। उन्होंने पूछने पर बताया कि उनके घर में लैपटॉप नहीं है। घर के अंदर खड़ी मोटरसाइकिल रिश्तेदार और बाहर खड़ी गाड़ी पड़ोसी की होने की जानकारी दी। इससे अगले मकान में एक महिला व पुरुष बाहर आए। उन्होंने घर में मोटरसाइकिल, फ्रिज और एलसीडी के साथ हर जानकारी साझा की।
विज्ञापन



मकान आपका या किरायेदार

सुरेंद्र राठी ने बताया कि जनगणना में हाउस होल्ड ब्लॉक में पहला प्रश्न मकान से संबंधित पूछा जाता है। इसमें मकान मालिक हैं या किरायेदार। मकान मालिक हैं तो कितने सदस्य हैं और घर में क्या-क्या है? किरायेदार हैं तो कितने दिन से रह रहे हैं और मकान का असल मालिक कौन है? खाली प्लॉट को इसमें शामिल नहीं किया जा रहा है। कोई मकान बंद है तो उसे ताला बंद दिखाया जा रहा है। इस तरह 33 प्रश्न पूछे जाते हैं। एक प्रश्न का उत्तर दर्ज करने के बाद अगला प्रश्न शुरू होता है। इसके पूरा होने पर प्रगणक के डिजिटल हस्ताक्षर होते हैं। लोग आयकर या सरकार की योजनाओं से नाम कटने का डर होने के चलते जानकारी पूरी तरह से नहीं है।
विज्ञापन




लोग सही से दें जानकारी

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि जनगणना से योजनाओं को लागू करने में मदद मिलती है। लोगों को इसमें पूरा सहयोग करना चाहिए। किसी प्रकार की जानकारी नहीं छिपानी चाहिए। किसी प्रकार की जानकारी छिपाने पर कार्रवाई भी की जा सकती है। प्रगणक को किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं दिखाना और न ही ओटीपी बताना है। उनको मकान व परिवार से संबंधित सामान्य जानकारी साझा करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed