फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   land fraud case in panipat

जमीन की खरीद-फरोख्त में किसान से 18 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
land fraud case in panipat
थाना मतलौडा पुलिस ने 1807000 रुपये की नगदी ठगने, धोखाधड़ी करने और हत्या की धमकी देने के आरोप में 7 व्यक्तियों और दो महिलाओं पर केस दर्ज किया है। आरोपियों पर जमीन खरीद फरोख्त में धोखाधड़ी करने का आरोप है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सूबे सिंह पुत्र बीर सिंह निवासी गांव कालखा की शिकायत पर स्वर्ण सिंह पुत्र बारू राम निवासी गांव जोधन कलां, जसमेर सिंह पुत्र रणबीर सिंह निवासी गांव ढुराना, सतबीर सिंह पुत्र हवा सिंह निवासी गांव इसराना, राजीव कुमार पुत्र सोमनाथ, कमलेश पत्नी सुरेश, नीलम पत्नी राकेश कुमार, मनजीत शर्मा व संदीप कुमार पुत्र ज्ञान प्रकाश निवासी गांव कालखा के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज किया है। वहीं, पुलिस को दी शिकायत में सूबे सिंह ने बताया कि आरोपितों ने उनकी जमीन की खरीद फरोख्त में उनके साथ 1807000 रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन

वहीं, आरोपी ने नकदी नहीं दी और उन्हें नकदी मांगने पर हत्या करने की धमकी दी। सूबे सिंह की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना मतलौडा पुलिस ने जमीन की खरीद फरोख्त में लिप्त आरोपी स्वर्ण सिंह, जसमेर सिंह, सतबीर सिंह, राजीव, कमलेश, नीलम देवी, मंजीत शर्मा, संदीप पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस केस की जांच कर रहे सब इंस्पेटर रविंद्र ने बताया कि आरोपियों व शिकायतकर्ता के बीच जमीन की खरीद फरोख्त का विवाद है। शिकायतकर्ता सूबे सिंह ने आरोपियों स्वर्ण सिंह, जसमेर सिंह, सतबीर सिंह, राजीव, कमलेश, नीलम देवी, मंजीत शर्मा, संदीप पर हत्या की धमकी देने, धोखाधड़ी और नकदी की ठगी करने के आरोप में केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपी और शिकायतकर्ता पक्ष के कई लोग आपस में रिश्तेदार भी है। वहीं, पुलिस आरोपियों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए थाना इसराना बुलाएगी और जरूरत पड़ने पर आरोपियों और शिकायतकर्ता को आमने सामने बैठा कर पूछताछ करेगी। उन्होंने दावा किया कि पुलिस की जांच में जो भी आरोपी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आरोपितों से शिकायतकर्ता की धनराशि की रिकवरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि धोखाधड़ी का यह मामला रिश्तेदारों के बीच है और ऐसे में पुलिस का पहला प्रयास रहेगा कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाए। वहीं, समझौता नहीं होने पर पुलिस इस केस में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed