{"_id":"67f44003a91f409a3a0f96bf","slug":"lalit-malik-became-the-head-of-vegetable-market-arhatiya-association-panipat-news-c-244-1-pnp1006-134908-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ललित मलिक बने सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ललित मलिक बने सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान
विज्ञापन
पानीपत। नई सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के ललित मलिक प्रधान बने हैं। उनको सर्वसम्मति से प्रधान बनाया है। एसोसिएशन की सोमवार को नई सब्जी मंडी में बैठक की। निवर्तमान प्रधान रमेश मलिक की उपस्थिति में बैठक हुई। बैठक में आढ़तियों ने नई सब्जी मंडी की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया।
इसके साथ मंडी में विकास पर सुझाव रखे। आढ़तियों ने नए प्रधान पर चर्चा की। आढ़तियों ने सर्वसम्मति से ललित मलिक को सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन का प्रधान नियुक्त किया। सभी सदस्यों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी जताई। नवचयनित प्रधान ललित मलिक ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों का आभार जताया और मंडी में व्याप्त समस्याओं का जल्द समाधान कराने का भरोसा दिया।
इस मौके पर जगदीश पहलवान, सुरेश कादियान, बलकार कादियान व सुरेश धमीजा उपस्थित रहे।