फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lakhs of jewelery and 50 thousand rupees stolen from BSF jawan's house

बीएसएफ जवान के घर से लाखों के जेवर व 50 हजार रुपये चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of jewelery and 50 thousand rupees stolen from BSF jawan's house
पानीपत। चोरों ने हरिनगर में बीएसएफ जवान के मकान से सोने-चांदी के लाखों के जेवर व 25 हजार रुपये चोरी कर लिए। वारदात के वक्त बीएसएफ जवान जम्मू में ड्यूटी पर था। पत्नी वारदात के वक्त अपने मायके गई थी। पत्नी सोमवार को घर लौटी तो उसे यहां मकान के ताले टूटे मिले। अलमारी से लाखों के जेवर व कैश चोरी मिला। उसने पुराना औद्योगिक पुलिस थाना में घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज किए और अज्ञात पर केस दर्ज किया। एफएसएल की टीम ने भी मौके से नमूने जुटाए हैं। अब पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

हरिनगर निवासी कमलेश ने बताया कि उसका पति संजय बीएसएफ में कार्यरत है। उनकी ड्यूटी जम्मू में ड्यूटी है। वह रविवार सुबह बच्चों को लेकर सोनीपत में मायके गई थी। वहां से वो सोमवार को घर लौटी। उसके घर के मेन गेट का ताला टूटा मिला। घर में सारा सामान बिखरा मिला । बैडरूम का ताला टूटा हुआ था। बैडरूम में रखी एक अलमारी का भी लॉकर टूटा हुआ था। अलमारी की जांच करने पर यहां से दो तोले की सोने की चेन, सोने का लोकेट, एक नथ, सोने का टीका, सोने का ओम, तीन सोने की अंगुठियां, एक जोड़ी सोने की झुमकी, कान के सोने के टोपस, बालियां, दो हाथ फूल चांदी के, चांदी का तागड़ी का गुच्छा, दो चांदी के हार, चार जोड़ी चांदी की पाजेब, चुटकी चांदी की, चांदी के कड़े, पांच चांदी के बर्तन, दो सिक्के चांदी के, चांदी के जूडे़ की पिन, चांदी की चोटी, चांदी का मंगलसूत्र व 25 हजार का कैश चोरी मिला। घटना में उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed