फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Laid the sewer line but forgot to connect it to STP

Panipat News: सीवर लाइन बिछा दी एसटीपी से जोड़ना भूले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Laid the sewer line but forgot to connect it to STP
पानीपत। शहर के संत नगर में अमृत योजना के तहत लाखों रुपये की लागत से सीवर लाइन बिछाकर एसटीपी से कनेक्शन करना भूल गए। ऐसे में लाखों रुपये खर्च करने के बाद लोगों को कोई लाभ नहीं मिला। ठेकेदार और निगम अधिकारियों की अनदेखी का मामला वीरवार को जनता समाधान शिविर में पहुंचा। शिविर में इसके समेत 74 मामले पहुंचे।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने संबंधित अधिकारियों को इसके समाधान के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर में अधिकारी समय की कीमत को पहचानें व लोगों की समस्याओं के प्रति और गंभीरता दिखाएं। हर व्यक्ति इस उम्मीद के साथ समाधान शिविर में अपनी समस्या लेकर पहुंचता है।
विज्ञापन

संत नगर के शमशेर ने जनता समाधान शिविर में बताया कि कॉलोनी में अमृत योजना के तहत सीवर लाइन बिछाई गई थी। इसे अब तक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से नहीं जोड़ा है। जिसके चलते निकासी का कार्य अधूरा है। उपायुक्त ने निगम आयुक्त को इसमें कार्रवाई के निर्देश दिए। अशोक विहार कॉलोनी के दिलबाग सिंह ने नालियों गंदगी व कचरे का ढेर लगे होने की शिकायत दी। उनका आरोप है कि डोर टू डोर कूड़ा उठान भी नियमित नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंटला गांव के नरेश ने गांव में तालाब पर अतिक्रमण करने के आरोप लगाए और इसकी निशानदेही कराने की मांग की। सुमन ने आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि उनके पति लगभग 10 लाख रुपये का कर्ज छोड़ गए है। ओमवती ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाल सब्सिडी बहाल कराने की मांग की। सिवाह गांव की मंजू ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed