फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lado Laxmi Yojana: 1445 applications approved, 655 have received the amount

लाडो लक्ष्मी योजना : 1445 आवेदन स्वीकृत, 655 को मिल चुकी राशि

Sat, 08 Nov 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 08 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Lado Laxmi Yojana: 1445 applications approved, 655 have received the amount

विज्ञापन
पानीपत। लाडो लक्ष्मी योजना जिले की महिलाओं तक पहुंचने लगी है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 2100 रुपये की पहली किस्त जमा हो रही है। जिले में 3853 आवेदन में से 1445 स्वीकृत हुए। इनमें से 655 महिलाओं के खातों में राशि पहुंच चुकी है।
लाडो लक्ष्मी योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इस योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित महिलाओं या लड़कियों को प्रोत्साहन राशि दी जाती है, ताकि वे अपने जीवन में आत्मनिर्भर बन सकें। यह योजना महिलाओं की शिक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता से सीधे जुड़ी हैं। महिलाएं इस योजना के लिए सीएससी केंद्र, महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। सभी आवेदन की जांच संबंधित विभाग द्वारा की जाती है और पात्र महिलाओं को राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।
विज्ञापन


जिले में अब तक 18,334 महिलाओं ने इस योजना के तहत आवेदन किया है। इनमें से 11,401 महिलाओं के आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं, जबकि 3,199 आवेदन अभी लंबित हैं। विभाग द्वारा 6,704 लाभार्थियों को राशि जारी करने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। योजना का लाभ अब जमीनी स्तर पर पहुंचने लगा है। वार्ड 26 की सोनिया ने बताया कि सरकार की इस योजना से हमें बहुत राहत मिली है। बैंक खाते में पहली बार सीधे राशि आई है। इससे महिलाओं को आगे बढ़ने में काफी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 22 की ज्योति ने बताया कि यह राशि मेरे लिए बड़ी मदद है। मैं इसे अपने जरूरी कामों के लिए उपयोग करूंगी। यह योजना सिर्फ आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाती है।
वहीं वार्ड 24 की दर्शन ने बताया कि इस योजना ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम बढ़ाया है। इससे हमारे जैसे परिवारों को आर्थिक सहयोग मिला है। इस योजना के माध्यम से बेटियों और महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है।


जिले में लाडो लक्ष्मी योजना को पारदर्शिता के साथ लागू किया जा रहा है। लक्ष्य है कि जिले की हर पात्र महिला को इस योजना का लाभ मिले। आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि विभाग द्वारा नियमित रूप से डेटा की समीक्षा की जा रही है ताकि किसी पात्र महिला को योजना से वंचित न रहना पड़े।

- डॉ. सोमपाल, जिला प्रबंधक, क्रीड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed