{"_id":"68dc3489205dc83e1f0f0e6c","slug":"labourer-hangs-himself-after-quarrelling-with-his-wife-over-phone-panipat-news-c-244-1-pnp1012-144734-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फोन पर पत्नी से झगड़े के बाद श्रमिक ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फोन पर पत्नी से झगड़े के बाद श्रमिक ने लगाया फंदा
Wed, 01 Oct 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मतलौडा। थाना मतलौडा क्षेत्र के अटावला गांव में फोन पर पत्नी से झगड़ा होने पर बिहार मूल के श्रमिक रामा (50) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक बिहार से धान की कटाई के लिए पानीपत आए थे और अटावला गांव में किसान के खेत में रहकर कटाई कर रहे थे।
थाना पुलिस मतलौडा प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि सोमवार को अटावला गांव में एक खेत में ट्रांसफार्मर पर फंदे पर एक श्रमिक का शव लटका होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच की गई। शव को कब्जे में लेकर जांच की तो पता चला कि मृतक का नाम रामा है और वह तीन-चार दिन पहले धान की कटाई के लिए बिहार से पानीपत आया था। साथियों ने बताया कि सोमवार को उसने फोन पर बिहार में अपनी पत्नी से बात की थी। कुछ देर बाद उसने फंदा लगा लिया। पुलिस ने साथियों के बयान दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।